Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ठाणे , मुंबई ,उल्हासनगर के गरीब बच्चों को मुफ्त डांस सीखाकर प्रतिभा निखारने के लिए आगे आई शबीना खान

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे, मुंबई, उल्हासनगर आदि इलाके के गरीब बच्चों को मुफ्त डांस सिखाकर उनमें छिपी प्रतिभा निखारने का काम प्रसिद्द कोरियोग्राफर शबीना खान ने शुरू किया है। कई युवा ऐसे हैं जो रैपर हैं लेकिन उचित मार्गदर्शन और पैसे की कमी के कारण, ऐसे युवा डान्सर प्रकाश में नहीं आते हैं।
                      प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शबीना खान ने ऐसे युवा कलाकारों को भविष्य में सही अवसर प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। शबीना खान ऐसे नौजवानों को प्रशिक्षित कर उनसे रूबरू होने जा रही हैं। शबीना खान ने कहा कि, इसके जरिये ऐसे युवाओं को फिल्म में चमकने का मौका मिलेगा। तेजल पिंपल ने अपने बी यू डांस स्टूडियो को इन सभी उभरते डान्सर के लिए उपलब्ध कराया है। अभिनेत्री डेज़ी शाह, उपासना सिंह, कॉमेडियन सुनील पाल और अन्य अभिनेताओं ने शबीना खान की पहल की सराहना की।
 वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान, शबीना खान ने मुंबई , ठाणे क्षेत्र के साथ-साथ कई उपेक्षित क्षेत्रों में मलिन बस्तियों का दौरा किया। उनकी मुलाकात कई प्रतिभाशाली युवा महिलाओं से हुई, जो वहां डान्स कर रही थीं, लेकिन पैसे की कमी के कारण आगे नहीं आईं। शबीना खान ने 300 ऐसे लोगों को नृत्य में प्रशिक्षित किया। शबीना खान ने कहा कि निकट भविष्य में ऐसे जमीनी स्तर के युवाओं को फिल्म मे अवसर प्रदान करेगी।

संबंधित पोस्ट

कानून व सुव्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह का समाज सिवियों ने किया अभिनन्दन

Aman Samachar

मानसून से पहले सभी सड़कों के निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

एक माह में राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया जायेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

ठाणे मनपा ने पानी बिल बकायादारों के 2606 जलापूर्ति कनेक्शन काटे 

Aman Samachar

कुरनूल दुर्घटना के बाद राज्य परिवहन निगम का जन जागरूकता अभियान शुरू — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

दिवा खाड़ी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई,  लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!