Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में मुंबई मनपा की पाइपलाइन फूटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका के वलगांव ग्राम पंचायत सीमा में मुंबई मनपा की वैतरणा पाइपलाइन का कनेक्शन ढक्कन निकलने के कारण पानी का फव्वारा 50 से 60 फीट तक ऊंचा उड़ रहा था जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। इससे पाइपलाइन के रखरखाव और मरम्मत पर सालाना खर्च किए जाने वाले अरबों रुपये पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
           गौरतलब है कि मुंबई मनपा को शाहपुर तालुका में 6 बांधों से पानी की आपूर्ति की जाती है। इनमें से वैतरणा बांध से आने वाली पाइपलाइन 96 इंच की है और इस पाइपलाइन के ऊपरी हिस्से में कनेक्शन बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर ढक्कन लगाए गए हैं।  इनमें से एक ढक्कन निकल गया और उसमें से पानी का फव्वारा उचाई तक उठाने लगा। कुछ नागरिक उस स्थान पर ऊँचे उड़ते फव्वारे का आनंद लेने के लिए भी पहुँच गए।  इसी बीच मुंबई मनपा के जलापूर्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एक घंटे के अथक प्रयास के बाद पाइप लाइन को ठीक किया जा सका है। मनपा की पाइपलाईन के रखरखाव पर भारी खर्च किया जाता है थोड़ी की चूक से लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो जाती है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने किफायती हाउसिंग लोन – प्राइम लॉन्च

Aman Samachar

सामान्य लोकल ट्रेनें कम किया तो माध्यम वर्ग रेलवे को सबक सिखाएगा- डा जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

ऑर्किड – 22 वें वर्ल्ड एडुकेशन सम्मिट में इंटरनेशनल स्कूल को एसटीईएएम शिक्षा में उत्कृष्ट मान्यता 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बडोदा अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर बुजुर्गों के लिए शुरू की कई योजनाएं

Aman Samachar
error: Content is protected !!