Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को 28 दिन का वैतनिक अवकाश

लखनऊ [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमित सरकारी कर्मचारियों के साथ अब प्रदेश के निजी संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों का भी वेतन नहीं कटेगा। ऊतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से परेशान कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इस आशय का आदेश जारी किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार की जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमित होने पर निजी संस्थानों के कर्मचारियों को 28 दिनों के वैतनिक अवकाश दिए जायेंगे। इसके बारे में राज्य के अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा ने सभी जिलाधिकारियों व मंडल आयुक्तों को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किये हैं।  आदेश में यह भी कहा गया है कि सरकार द्वारा बंद कराये गए निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को वैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है। दूकान और कारखाने राज्य सरकार या जिलाधिकारी के आदेश से अस्थाई रूप से बंद हैं उनके कर्मचारियों को भी मजदूरी के साथ अवकाश देना होगा। लाक न भी सरकार द्वारा बंद कराये गए सभी प्रतिष्ठानों के कमचारियों को मजदूरी समेत अवकाश देना अनिवार्य कर दिया  गया है। प्रदेश की योगी सरकार के आदेश के अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों के साथ ही निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी 28 दिन का वैतनिक अवकाश मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फिल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल बिहार और मुम्बई में करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar

जिला परिषद ठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया शिवराज्याभिषेक समारोह

Aman Samachar

ठाणे जिले के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल से उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया शुरू – अशोक शिनगारे 

Aman Samachar

सिडबी और शोरील स्टार्ट अप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एंड टू एंड प्लेटफॉर्म विकसित करने एक साथ आए

Aman Samachar

शास्त्रीनगर में ओपन स्टेज का परिवहन मंत्री ने किया भूमि पूजन 

Aman Samachar

ईद मेहंदी महोत्सव में 523 महिलाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar
error: Content is protected !!