Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक ने सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया वॉकेथोन 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान-2021 के अंतर्गत वॉकेथोन का आयोजन स्थानीय पुलिस स्मारक संस्थान में किया गया । राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती भी आज ही होने से यह कार्यक्रम और भी विशेष हो गया । इस अवसर पर संयुक्त निदेशक-सीबीआई श्री अनुराग ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा  श्री विजय कुमार त्यागी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक, ने उपस्थित रह कर बैंक कर्मियों का उत्साह वर्धन किया अंचल प्रबंधक-दिल्ली विनोद कुमार ने अंचल की ओर से सबका स्वागत किया ।

        श्री त्यागी ने अपने सम्बोधन  में “सतर्कता के फायदे और देश के लिए उसका उपयोग” विषय पर बहुत ही सरल और शानदार तरीके से उपस्थित बैंक कर्मियों को शीक्षित किया और इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए तथा  राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ दिलायी। अनुराग ने अपने उद्बोधन में  बताया कि विसलब्लोअर के रूप में किसी भी कर्मचारी को अथवा देश के नागरिक को यह अधिकार है है कि वह कहीं भी यदि कुछ भ्रष्टाचार या कोई और अनुचित कार्य देखता है तो वह तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करे या  मुख्य सतर्कता अधिकारी को बताए, यदि आवश्यक हो तो सीधे सीबीआई को  भी बता सकते  है।  उन्होने प्रसन्ता व्यक्त करते हुये बताया कि पंजाब नेशनल बैंक इस दिशा में काफी महत्वपूर्ण  कार्य कर रहा है और इंगित किया कि अब सामान्य नागरिकों में इसके प्रति जागरूकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है | अपने धन्यवाद उद्बोधन में विनोद कुमार ने विश्वास व्यक्त किया  कि बैंक कर्मी निश्चित रूप से इस अभियान में साराहनीय भूमिका निभाएंगे और देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अपना योगदान प्रदान करेंगे। जनसामान्य में सतर्कता एवं एकता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मार्च भी निकाला गया ।

संबंधित पोस्ट

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद लॉन्च किए 

Aman Samachar

साई इंटरनेश्नल द्वारा वर्चुअल मंच पर आयोजित अदृष्टपूर्व ई-अनवाइंड 

Aman Samachar

सिंगल फेस बिजली कनेक्शन का थ्री फेस का बिल भेजने से महावितरण ग्राहक परेशान 

Aman Samachar

 रसोई गैस सिलेंडर की दर वृद्धि के विरोध में राकांपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तृतीयपंथी 

Aman Samachar

मुंबई में घरों की बिक्री में अप्रैल-जून तिमाही में 8 प्रतिशत की गिरावट: प्रॉपटाइगर डॉटकॉम

Aman Samachar

सिडबी और जन उद्यमिता के लिए वैश्विक गठबंधन (जी.ए.एम.ई) छोटे एनबीएफसी के लिए पहला समूह लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!