Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई में घरों की बिक्री में अप्रैल-जून तिमाही में 8 प्रतिशत की गिरावट: प्रॉपटाइगर डॉटकॉम

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिटल रियल एस्टेट ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉटकॉम के तिमाही विश्लेषण के अनुसार भारत के आठ प्रमुख रेज़िडेंशियल मार्केट में घरों की बिक्री में 6% की गिरावट देखने को मिली जबकि मुंबई में घरों की बिक्री 8 में फीसदी गिरी। नई सप्लाई स्थिर बनी रही। प्रॉपर्टी ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म प्रॉपटाइगर हाउसिंग डॉटकॉम के स्वामित्व वाली आरईए इंडिया का हिस्सा है। कंपनी ने ‘रियल इनसाइट रेजिडेंशियल – अप्रैल-जून 2024’ रिपोर्ट में आवास की मांग और आपूर्ति पर अपना तिमाही डेटा जारी किया है। इस रिपोर्ट में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई एमएमआर और पुणे के हाउसिंग मार्केट को शामिल किया गया है।

          आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कुल 113,768 यूनिट्स बेची गईं, जबकि पिछली तिमाही में यह संख्या 1,20,642 थी। बेंगलुरु (30% वृद्धि) और दिल्ली-एनसीआर (10% वृद्धि) को छोड़कर, सभी शहरों में इस तिमाही के दौरान बिक्री में गिरावट देखी गई। आरईए इंडिया के ग्रुप सीएफओ और प्रॉपटाइगर डॉटकॉम के बिज़नेस हेड, श्री विकास वाधवा ने कहा, “आम चुनावों के कारण अप्रैल-जून की अवधि के दौरान घरों की मांग में गिरावट आई, हालांकि मजबूत बुनियादी बातों के कारण रियल एस्टेट में निवेश को लेकर उपभोक्ताओं की भावना बेहद सकारात्मक बनी रही। केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद निवेश समर्थक केंद्रीय बजट की उम्मीदों के बीच, हमें यकीन है कि आने वाली तिमाहियों में यूनिट्स की बिक्री में इजाफा होगा, खासकर त्योहारी महीनों के दौरान।”

संबंधित पोस्ट

यूके में नौकरी लगाने के बहाने पांच बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी

Aman Samachar

पुणे की ज्वेलर्स की दूकान में सेंधमारी करने पटना हवाई अड्डे से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते ही तीन आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने मदर्स डे पर शशि पाठक के लिए कार की डिलिवरी का कभी न भूलने वाला दिया यादगार अनुभव 

Aman Samachar

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

Aman Samachar

कोंकण क्षेत्र में जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के प्रयास करें – संजीव जायसवाल

Aman Samachar

पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों का विधान भवन के निकला पैदल मार्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!