Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कर उद्देश्यपूर्ति करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

ठाणे [ युनिस खान ] स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 में ठाणे जिला परिषद को राज्य में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए सभी एजेंसियों को एकता और समन्वय से काम करना आवश्यक है।  सर्वेक्षण के लिए नागरिकों को शामिल करने के लिए Google Play Store पर ‘SSG21’ ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप पर अधिकतम नागरिकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।  इसके लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगडे ने जिला और तालुका स्तर की एजेंसियों के साथ सहयोग करके नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। नागरिकों की प्रतिक्रियाओं के पंजीकरण में तेजी लाने के लिए जिला परिषद ने ‘माई विलेज, माई रिस्पांस’ अभियान भी शुरू किया है।
        जिला पंचायत शिक्षक ,महिला बचत गट ,आरोग्य सेवक ,स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारी ,आँगनवाडी सेविका , आशा कार्यकर्ता ,ग्रामसेवक , क्षेत्रीय एजेंसियों के अधिकारीयों व कर्मचारियों से उन्होंने आन लाईन माध्यम से संवाद स्थापित किया। इस समय डा डांगडे ने कहा कि नागरिक प्रतिक्रिया पंजीकरण के मामले में हमारा जिला राज्य में नौवें स्थान पर है।  उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ग्राम पंचायत स्तर पर इसकी योजना बनाकर उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में कार्य करने के लिए कहा है।   इस दौरान स्वच्छता एवं जलापूर्ति विभाग के परियोजना निदेशक दादाभाऊ गुंजाल ने सर्वे की विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्राम पंचायत) चंद्रकांत पवार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा मनीष रेंगे, शिक्षा अधिकारी शेषराव बड़े, ग्रामीण जीवन अभियान की जिला मिशन प्रबंधक सारिका भोसले ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया। 

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का किया आयोजन

Aman Samachar

भाजपा महिला मोर्चा की ठाणे शहर अध्यक्ष बनने मृणाल पेंडसे का स्वागत

Aman Samachar

कोविड काल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बहनों के लिए भाईचारे की पहल काबिले तारीफ – शंभूराज देसाई

Aman Samachar

5 तोते, दुर्लभ16 ब्लैक स्तर कछुओं को मुक्त कराके ठाणे वन विभाग ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार 

Aman Samachar

इंश्योरेंस देखो ने फरहान अख्तर को नया ब्रैंड एंबेसेडर बनाया, नया विज्ञापन अभियान किया लॉन्च

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों को स्टाल उपलब्ध करने का मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!