Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद लॉन्च किए 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की अग्रणी खिलौना निर्माता कंपनी फनस्कूल इंडिया छुट्टियों के मौसम और नए साल से पहले खिलौनों, गेम्स और लकड़ी के पज़ल्स की एक विशेष रेंज लेकर आई है।

      इन 20 नए उत्पादों की कल्पना और डिज़ाइन फनस्कूल की डेवलपर्स टीम द्वारा की गई है, जिन्होंने बच्चों की खेल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के फनस्कूल के विज़न के अनुरूप इन खिलौनों को बनाया है। खिलौनों और गेम्स की अपनी अवधारणा विकसित करके फनस्कूल इंडिया ‘आत्मनिर्भर’ के मार्ग पर एक कदम और आगे बढ़ा है।

      छुट्टियों के मौसम और नए साल के मौके पर पेश  किए गए उत्पादों में रोल-प्ले टॉयज की एक रेंज शामिल है जैसे माई फर्स्ट पिज़्ज़ा – एक रोल-प्ले सेट जिसमें 6 पिज़्ज़ा स्लाइस और 15 टॉपिंग्स हैं, स्पॉटी माय पेट- एक प्ले और इंटरैक्टिव पुल अलॉन्ग टॉय है जिसके माध्यम से एक बच्चा मोटरिंग और नेविगेटिंग कौशल विकसित कर सकता है और माई लिटिल बग्गी- एक रोल-प्ले टॉडलर बग्गी जिसमें एक एडजस्टेबल हुड है जिसे बच्चा एक प्रैम या बग्गी के रूप में इस्तेमाल कर सकता है और अपना पसंदीदा सॉफ्ट टॉय या डॉल बिठा और घुमा सकता है।

     यह रेंज न केवल संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक जैसे कई कौशलों के विकास को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि माता-पिता को अपने बच्चों के साथ रचनात्मक रूप से पूरी तरह से जुड़ने में भी मदद करेगा।

      नवीनतम टॉय रेंज में 2-इन-1 टॉडलर गिफ्टसेट शामिल है – जिसमें एक सॉर्टर क्यूब और माय फर्स्ट एयरोप्लेन शामिल है, जो बच्चों के मोटर कौशल और संवेदी खेल को विकसित करने के लिए एक आदर्श खिलौना है। स्ट्रिंग आर्ट सेट, बेबी शार्क मास्क पार्टी सेट और बैटल ऑफ़ साइन्स जैसी मज़ेदार सीखने की गतिविधियाँ भी लॉन्च की जा रही हैं। माई मिया-इन-सारी, एक नई गुड़िया जो भारत की समृद्ध परंपरा का जश्न मनाती है, एक और नवीनतम पेशकश है।

     11 नए पज़ल्स की एक रोमांचक रेंज भी लॉन्च किए गए नए उत्पादों का हिस्सा है। लकड़ी से बने ये शैक्षिक पज़ल्स, 300 और 1,000-पीस वाले पज़ल्स सेट निश्चित रूप से बच्चों का ध्यान घंटों तक अपनी ओर लगाए रखेंगे। फनस्कूल इंडिया के पास प्रत्येक आयु वर्ग – 18 महीने से लेकर +9 साल तक के लिए कुछ न कुछ दिलचस्प उत्पाद है।

     2022 के नए उत्पादों के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, फनस्कूल इंडिया के सीईओ, श्री आर. जसवंत ने कहा, “हम बेहद उत्साहित हैं कि फनस्कूल के खिलौनों, गेम्स और पज़ल्स की नई लाइन-अप छुट्टियों के मौसम और नए साल से पहले बाजार में आ रहे हैं। भारत के आत्मानिर्भर विज़न के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में सक्षम होना, हमारे लिए गर्व की बात है। अपने बेहतर और उच्च गुणवत्ता के खिलौना निर्माण क्षमताओं और व्यापक प्रसार कौशल के साथ, फनस्कूल बच्चों के विकास के लिए गुणवत्ता खिलौनों और गेम्स के साथ उनके जीवन को समृद्ध करना जारी रखेगा।”

 

संबंधित पोस्ट

विधायक साजिद पठान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बने

Aman Samachar

ठाणे- भिवंडी बायपास रोड व मालशेज रोड का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

Aman Samachar

भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का डा. भाऊसाहेब दांगदे ने संभाला पदभार 

Aman Samachar

64 लाख रूपये खर्च कर बनी गड्ढा दिखाओ इनाम पाओ योजना कब होगी शुरू 

Aman Samachar

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

Aman Samachar
error: Content is protected !!