Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वर्तक नगर विभाग के दर्जनों शिव सैनिक व पदाधिकारी भाजपा में शामिल

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे शहर  शिवसेना के दर्जनों पदाधिकारी व शिव सैनिक भाजपा में शामिल हो गए हैं। वर्तकनगर इलाके से दर्जनों शिव सैनिकों के भाजपा में जाने उसे तगड़ा झटका  से ज्यादा शिवसैनिक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसैनिकों ने दलबदल कर लिया है। भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे, विधायक संजय केलकर ने शिवसैनिकों का स्वागत किया है। 
            शिवसेना उपविभाग प्रमुख नितिन कदम, युवा सेना के उप युवा अधिकारी वैभव सदाशिव कदम, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के विभाग प्रमुख अरविंद उपाध्याय, उप-शाखा प्रमुख चेतन पलांडे और सुशांत पुजारी के नेतृत्व में दर्जनों शिव सैनिकों ने खुले तौर पर एक समारोह में भाजपा में प्रवेश किया है। वर्तकानगर नितिन कदम और वैभव कदम को भाजपा ठाणे शहर जिला का सचिव नियुक्त किया है। भाजपा ने उनके साथी सहित 23 शिवसैनिकों को सम्मानपूर्वक संगठनात्मक जिम्मेदारी दी है।
         भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष निरंजन दावखरे और विधायक संजय केलकर ने शिवसैनिकों का पार्टी में स्वागत किया।  शिवसैनिकों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के विकास के जुनून और भाजपा की नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संदीप लेले, नगर सेवक सुनेश जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मृणाल पेंडसे, सीताराम राणे, महासचिव विलास साठे, मनोहर सुखदरे, भाजपा शहर अध्यक्ष सारंग मेधेकर और पोखरण मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल आदि  उपस्थित थे। 

संबंधित पोस्ट

24 घंटे में मुंब्रा का कचरा नहीं हटाया तो मनपा के पर फेकेंगे  – मरजिया पठान 

Aman Samachar

ठाणे मनपा प्रभाग रचना का प्रारूप घोषित , 14 फरवरी तक नागरिकों की आपत्ति व सुझाव आमंत्रित

Aman Samachar

ब्लू डार्ट का ‘दिवाली एक्सप्रेस’ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गिफ्ट शिपमेंटेस पर ग्राहकों को देता है  65% तक की छूट

Aman Samachar

दस वर्ष आयुवर्ग के बच्चों ने 42 किमी समुद्री दूरी तैरकर 10 घंटे 20 मिनट में की पार 

Aman Samachar

मुंब्रा में नाला सफाई पर, कांग्रेस ने खोली मनपा के दावों की पोल

Aman Samachar

मनपा की मीनाताई ठाकरे नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने जीता प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!