Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टोरंट पॉवर की कोशिश से कलवा मुंब्रा दिवा के 1000 घर हुए रोशन

ठाणे [ युनिस खान ]  दिवाली की पूर्व संध्या पर कलवा-मुंब्रा – दिवा क्षेत्र में एक हजार  घरों को रोशन करनेका अभियान टोरंट पॉवर कंपनीने सफल कर दिखाया । इस क्षेत्र के लिए बिजली का काम टोरंट पॉवर मार्च 2020 से करते आ रही है, जिन ग्राहकोंने नये मीटर की अर्जी दे रखी थी उनके घरो मे तीन दिन में नये मीटर लगाकर टोरंट कंपनीने इन1000 घरों को विशेष अभियान में दिवाली से पहले मीटर देकर रोशन किया है।

        इस क्षेत्र का विद्युत आपूर्ति वितरण अधिकार मार्च 2020 से एमएसईडीसीएल से टोरेंट पावर को सुपूर्द कर दिया  । इसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू किए।  क्षेत्र के कई लोगों ने नए बिजली कनेक्शन के लिए कंपनी को आवेदन दिया था।

       दिवाली से पहले टोरेंट कंपनी ने इन घरों में बिजली पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया और दिवाली के पहले ही इन घरोको रोशन किया । टोरंट पॉवर की टीम ने पिछले तीन दिनों से इस 1000 घरों में बिजली पहुंचाने के लिए जोरदार काम शुरू किया, जहां दिन में 12 घंटे काम करके नये मीटर लगवाये गये ।

          इन ग्राहको ने नए मीटर के लिए आवेदन किया था । दिवाली जैसे त्योहार पर कंपनी द्वारा सिर्फ तीन दिन में 1,000 नए मीटर लगाए गए है ।  टोरंट पॉवर के  सूत्रों ने बताया कि दिवाली पर विशेष अभियान चलाकर 1,000 घरों में बिजली आपूर्ति शुरू करने के कंपनी के लक्ष्य में हम सफल रहे। टोरंट  कंपनी ने कहा कि यदि शील-मुंब्रा-कलवा क्षेत्र में कानूनन बिजली कनेक्शन चाहते हैं तो कंपनी के ग्राहक कक्ष से संपर्क किया जा  सकता है । उन्हें बिजली कनेक्शन जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बोगस पत्रकार गिरफ्तार , तीन प्रेस आयडी बरामद

Aman Samachar

बजट आर्थिक विकास को गति देगा; घर खरीदने वालों और डेवलपर्स दोनों को सशक्त बनाएगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

किसान व मजदूर विरोधी केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ इंटक ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 

Aman Samachar

हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन की ओर से अशोक कुमार टोडी  “भारत सम्मान अवार्ड 2023” से सम्मानित

Aman Samachar

ठाणे में खतरनाक बिल्डिंग्स को लेकर तुरंत कदम उठाए जाएं –  सौरभ राव 

Aman Samachar
error: Content is protected !!