Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक ने एकता व कल्याण को केंद्र में रखते हुए मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग – स्वयं और समाज के लिए” विषय पर ध्यान देते हुए मनाया। सुबह के समय आयोजित किए गए इंटरैक्टिव योग सत्रों में भाग लेने के लिए पीएनबी परिवार विभिन्न क्षेत्रों, मंडलों और पीएनबी के मुख्य कार्यालय में एकजुट हुआ। इन सत्रों में तनाव प्रबंधन, विश्राम तकनीक और प्राणायाम पर महत्त्व दिया गया, जो बैंक की समग्र कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

      इस वर्ष की थीम “योग – स्वयं और समाज के लिए” के क्रम में पीएनबी ने व्यक्तिगत कल्याण को सामाजिक समरसता के साथ जोड़ने में योग के महत्व पर बल दिया। इस कार्यक्रम में इस बात को रेखांकित किया गया कि नियमित योगाभ्यास मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकता है, जो पीएनबी परिवार के भीतर एक अधिक जुड़ाव के साथ सहयोगी समुदाय को बढ़ावा देता है। योग सत्र में श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, कार्यपालक निदेशक गण – श्री बिनोद कुमार और श्री बिभु पी. महापात्र,  सीजीएम, जीएम, जोनल मैनेजरों और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ शामिल हुए।

      स्टाफ के सदस्यों को 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर संबोधित करते हुए श्री अतुल कुमार गोयल, एमडी एवं सीईओ, पीएनबी ने कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम का एक समुच्चय नहीं है बल्कि यह एक गहन अभ्यास है जो मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है। यह आंतरिक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है और बदले में एक अधिक संबद्ध व सहृद्य समाज को बढ़ावा देता है। एक स्वस्थ कर्मचारी एक उत्पादक कर्मचारी होता है, और एक उत्पादक कर्मचारी संगठन की वृद्धि और सफलता में योगदान देता है।”

संबंधित पोस्ट

गरीबों की मदद करने वालों के चलते इंसानियत अभी भी जिन्दा है , बूट पालिस करने वाले की भावना

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने ऑटोमोटिव क्षेत्र में “केवल महिलाओं के लिए” सबसे बड़े भर्ती अभियान की घोषणा की

Aman Samachar

शोषित, पीडित महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु प्रशासन कटिबद्ध – वैदेही रानडे

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक की अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

Aman Samachar

भाजपा उद्योग अघाड़ी के नेत्र चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने कलूर में नई प्रयोगशाला के उद्घाटन कर भारत में अपनी उपस्थिति का किया विस्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!