Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रदेश कांग्रेस का मो. तारिक फारुकी को महासचिव बनाने पर समर्थकों में ख़ुशी 

भिवंडी [ युनिस खान ] महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास महामंडल पूर्व चेयरमैन व कांग्रेसी नेता मो.तारिक फारुकी को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। उन्हें प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, समर्थकों, शुभचिंतकों में ख़ुशी की लहर फ़ैल गयी है। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव फारूकी का भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा ताज मंजिल स्थित कार्यालय में पहुंचकर अभिनंदन कर रहे हैं।
             गौरतलब हो कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पाटोले द्वारा महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास महामंडल पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस के अनुभवी नेता फारूकी को प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त कर पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त महासचिव फारुकी ने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी जनरल सेक्रेट्री केसी वेणुगोपाल, महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल,पूर्व मुख्यमंत्री एवम पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख, प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष पूर्व मंत्री मो.आरिफ नसीम खान आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सदेव कार्य किए जाने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का पूरी निष्ठा व इमानदारी काम करूँगा।

संबंधित पोस्ट

आरटीई प्रवेश के अपूर्ण आवेदन कराने वाले अभिभावकों से 28 फरवरी तक पूर्ण करने की अपील

Aman Samachar

महंगाई के खिलाफ घोडा , बैलगाड़ी के साथ राकांपा ने निकाला साइकिल मोर्चा 

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों को स्टाल उपलब्ध करने का मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश 

Aman Samachar

नवजात बच्चों की श्रवणशक्ति की जांच के लिए मोबाईल यूनिट का उपयोग शुरू करें – राजेश टोपे

Aman Samachar

पिछले 5 सालों के दौरान बच्चों और किशोरों में उच्चतम निकट-दृष्टिदोष के मामलों में लगातार बढ़ोतरी 

Aman Samachar

अपना विस्तार जारी रखते हुए शॉपर्स स्टॉप ने खोले 5 नए स्टोर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!