Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 मैच में कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

भिवंडी [ युनिस खान ] उत्तर भारतीय युवा समाज की तरफ से चैलेंज ग्राउंड, गोकुल नगर, भिवंडी में उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 का भव्य आयोजन किया गया है।
           सोमवार को सुबह भाजपा के जेष्ठ नग रसेवक नित्यानंद नाडार उर्फ वासु अन्ना, पत्रकार कृष्ण गोपाल सिंह, समाजसेवी श्रीराज सिंह, भाजपा जिला महिला अध्यक्ष ममता परमानी की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन हुआ। टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रमुख आयोजक अजीत सिंह ठाकुर  ने बताया कि यह टूर्नामेंट 3  जनवरी 5 जनवरी और 6 जनवरी तक 3 दिन तक चलेगा। 6 जनवरी की शाम को इस टूर्नामेंट का समापन होगा। टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें जीतने वाली प्रथम टीम को नगद और अन्य उपहार सहित उत्तर भारतीय 2022 ट्रॉफी दी जाएगी। इसी तरह दूसरे नंबर की टीम के साथ मैन आफ द मैच ,बेस्ट बॉलर और बेस्ट प्लेयर जैसे कई पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उत्तर भारतीय ट्रॉफी 2022 के आयोजन से उत्तर भारतीयों में विशेष कर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि शासन द्वारा जारी कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कर कार्यक्रम किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

भाजपा विधायक गणेश नाईक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Aman Samachar

निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की सफलता

Aman Samachar

बच्चों को निरोगी रखने व मृत्यु दर कम करने के लिए सभी प्रकार के मुफ्त टीके लगाने की मुहीम

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्वच्छता पखवाड़ा 2023 मनाया

Aman Samachar

शकुंतलम थिएटर में नाटक कॉफी हाउस में इंतजार का सफल मंचन किया गया

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रांची क्षेत्र की ओर से “डिजिटल सर्विस आउटलेट” का शुभारंभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!