Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर में 400 लोगों ने किया रक्तदान

भिवंडी [ युनिस खान  ] फलाह ए आम ट्रस्ट, जमात इस्लाम हिंद, मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जीएम मोमिन वीमेंस कॉलेज में किया गया। रक्तदान शिविर में करीब 400 लोगों ने रक्तदान किया। उक्त मौके पर डॉक्टर निसार मुकरी, डॉक्टर इंतखाब, डाक्टर अशहद अंसारी, सीमा बहाउद्दीन, आसिफ अंसारी सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

                 गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति जीएम मोमिन वीमेंस कालेज सभागृह में सामाजिक संस्था फलाह-ए-आम ट्रस्ट, जमात इस्लाम हिंद, मूवमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में करीब 400 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। संकल्प ब्लड बैंक के प्रमुख कर्ता-धर्ता डा.अशहद अंसारी व मसीहा अस्पताल की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर में कुशल स्वास्थ्यकर्मियों की टीम नें रक्तदाताओं की समग्र शारीरिक जांच किया।  कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए रक्तदाताओं का ब्लड एकत्रित किया गया। संस्था के पदाधिकारी डाक्टर मुकरी के अनुसार करीब 10 वर्षो से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दानदाताओं से एकत्रित रक्त को थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए मुफ्त दिया जाता है। संस्था द्वारा बिगत वर्षों से अब तक करीब 2500 से अधिक रक्त बैग एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों की सहायता की गई है।

संबंधित पोस्ट

अति महत्वाकांक्षी क्लस्टर योजना ठाणे समेत पूरे राज्य में शुरू होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर में साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक 330 लोगों गयी जान

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल ने उन्नत तकनीक की शुरुआत कर की बैरिएट्रिक सर्जरी

Aman Samachar

एफसी गोवा के प्रशंसकों का अध्ययन – भारतीय फुटबॉल के इतिहास में पहला गेम चेंजर है 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने वित्त-वर्ष 22 की पहली तिमाही के लिए अपने परिचालन परिणामों की घोषणा की

Aman Samachar

पार्किंग स्थल बना शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा , अप्रिय घटना की आशंका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!