Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बच्चों को निरोगी रखने व मृत्यु दर कम करने के लिए सभी प्रकार के मुफ्त टीके लगाने की मुहीम

नवी मुंबई [ युनिस खान , 10 जून 2021 ] बच्चों को निरोगी बनाने व मृत्यु दर कम करने के लिए मनपा अपने क्षेत्र के मुफ्त टीकाकरण की मुहीम शुरू किया है .इस मुहीम के तहत गर्भवती महिला , नवजात शिशु , 2 वर्ष से कम आयु के बच्चे , 5 , 10 व 16 वर्ष आयु के लडके ,लडकियों का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा . जिन रोगों के टीके उपलब्ध है वे सभी टीके लगाये जायेंगे .

शासन के नियमानुसार बच्चों को निरोगी बनाने व मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य जी भी टीके उपलब्ध हैं , सभी प्रकार के टीके लगाये जायेंगे . आने वाले रोगों से बचाने के लिए छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निर्धारित सत्र में टीकाकरण किया जायेगा .इसके लिए मनपा ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर लिया है .इस कार्यक्रम के लिए आने वाले सभी टीके शासन की ओर से मुफ्त मुहैया कराये जा रहे हैं .इसके भण्डारण के लिए मनपा के अस्पतालों व नगरी प्राथमिक आरोग्य केन्द्रों में 27 आरोग्य चैन प्वाईंट में रखा जायेगा . 23 प्राथमिक नगरी आरोग्य केंद्र के क्षेत्र में आने वाले स्कूल , आँगनवाडी ,निजी अस्पताल , सोसायटी कार्यालय आदि स्थानों में टीकाकरण के सत्र आयोजित किये जायेगे . 23 नगरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र व मनपा अस्पतालों में स्थाई टीकाकरण किया जायेगा .इसके अलावा पत्थर खदान , निर्माण कार्य झोपड़पट्टी आदि स्थानों में टीकाकरण के लिए मोबाईल सत्र आयोजित किये जायेंगे .मनपा क्षेत्र में प्रत्येक माह में 301 बाहरी संपर्क सत्र , 139 स्थाई संपर्क सत्र व 30 मोबाईल सत्र कुल 469 सत्र में टीकाकरण किया जायेगा . उक्त टीकाकरण सत्र आवश्यकता व मांग के आधार प्रति माह निर्धारित दिन में आयोजित किया जायेगा , कोविड 19 के तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर बच्चों को विविध रोगों से बचाने के लिए टीका लगवाने का मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने आवाहन किया है

संबंधित पोस्ट

धार्मिक व सांप्रदायिक नफरत के कारण रेलवे में नरसंहार – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने होम लोन की दरों को घटाकर 6.5% किया

Aman Samachar

पेप्वाइंट इंडिया ने बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवी राजीव लाल को निदेशक मंडल में किया नियुक्त 

Aman Samachar

वयोवृद्ध नागरिकों , फ्रंटलाईन वर्कर्स ,आरोग्य कर्मी व व्याधिग्रस्त लोगों के लिए आज कोरोना टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

अचानक पेड़ की डाल गिरने से दो बाइक सवार घायल 

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र सरकार के लिए प्रदान करती है नवजात एम्बुलेंस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!