Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्‍याम स्‍टील ने लॉन्‍च किया नया कैम्‍पेन “अपना घर’’ 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्राइमरी टीएमटी बार्स के अग्रणी विनिर्माताओं एवं उत्‍पादकों में से एक श्‍याम स्‍टील ने अपना नया कैम्‍पेन “अपना घर’’ लॉन्‍च किया है। इस कैम्‍पेन का लक्ष्‍य अपना घर बनाने वाले लोगों के बीच श्‍याम स्‍टील अपना घर ऐप के संपूर्ण समाधानों पर जागरूकता निर्मित करना है। इस कैम्‍पेन में तीन डिजिटल विज्ञापन फिल्‍में हैं, जिनमें से पहली फिल्‍म में मशहूर भोजपुरी एक्‍टर पवन सिंह नजर आ रहे हैं और हर्षिका पूनाचा की मुख्‍य भूमिका है।यह दोनों श्‍याम स्‍टील के क्षेत्रीय बाजार के एम्‍बेसेडर्स भी हैं।

             अन्‍य दो फिल्‍मों में ओलम्पिक पदक विजेता लोवलीना बोर्गोहेन और मनप्रीत सिंह हैं। विज्ञापन फिल्‍म का डिजिटल प्रचार होगा, जो विशेष रूप से बिहार, झारखण्‍ड, ओडिशा और उत्‍तर-पूर्वी बाजारों पर केन्द्रित होगा। पहली फिल्‍म याशि फिल्‍म्‍स प्रा. लि. ने बनाई है और उसका निर्देशन रविकांत मिश्रा ने किया है। लोवलीना बोर्गोहेन और मनप्रीत सिंह वाली फिल्‍में रोडशो फिल्‍म्‍स प्रा. लि. के अरित्र सेन ने निर्देशित की हैं।

                श्‍याम स्‍टील ‘अपना घर ऐप’ ‘नींव से प्रवेश तक’ के लिये एक संपूर्ण समाधान है, यह उपभोक्‍ताओं के लिये एक ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप है, जो अपना घर बनाने वाले लोगों को एक संपूर्ण समाधान प्रदान करता है। यह स्‍टील एवं विनिर्माण उद्योग में एक महत्‍वपूर्ण खोज है, जिसने डिजिटल दुनिया में जाकर समस्‍याएं हल करने का काम किया है, जिससे अपना घर बनाने वालों का जीवन आसान हुआ है। घर बनाने वालों की जरूरतों को पूरा करने के मामले में टैगलाइन ‘नींव से प्रवेश तक’ खुद ही इसकी महत्‍ता बताती है।

संबंधित पोस्ट

बढती हुई महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘’एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की स्वच्छता

Aman Samachar

सूरज सम्राट की तीन भोजपुरी फिल्में बनकर तैयार,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

Aman Samachar

ठाणे – भिवंडी के कशेली गाँव के मैदान में खुदाई में मिली ब्रिटिश कालीन 4 तोप

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

मनपा और पत्रकार संघ की फोटो प्रदर्शनी में छठा पूजा और गणपति की रंगोली के फोटो बने आकर्षण

Aman Samachar
error: Content is protected !!