Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘’एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की स्वच्छता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज पूरे देश में स्थित 345 केंद्रों पर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के हिस्से के रूप में “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम आयोजित किया। यह महा स्वच्छता अभियान ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ पहल (स्वच्छ भारत के लिए पखवाड़ा) के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 के दौरान मनाया जा रहा है। इस अभियान का समापन महात्मा गांधी जी की जयंती की स्‍मृति में आयोजित स्वच्छता दिवस 2023 के साथ होगा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का मूल थीम “कचरा मुक्त भारत” है।

       इस अवसर पर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चाँद के नेतृत्व में मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें श्री अजय के खुराना, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों और आम जनता ने हिस्‍सा लिया। इसके अलावा, बैंक ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अनुरूप अपने आस-पड़ोस की साफ-सफाई को प्रोत्‍साहित करने के लिए शहरी और ग्रामीण भारत के 69 अग्रणी जिलों में स्थित 345 केंद्रों पर स्वच्छता और सफाई की व्यवस्था से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया।

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चाँद ने कहा, “सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्‍थान होने के नाते, बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रकृति के साथ तालमेल बिठाते हुए संवहनीय विकास के लिए लगातार समर्पित है और एक स्वच्छ व हरित भविष्‍य की दिशा में अनेक पहलें कर रहा है। महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर याद करने के साथ “एक तारीख एक घंटा एक साथ” अभियान के तहत बड़ौदियन्स ने बड़ी संख्या में इस नेक कार्य में योगदान दिया और स्वच्छता के माध्यम से समृद्धि लाने वाले मिशन को पूरा करने के लिए इसमें स्वेच्छा से बढ़-चढ़ कर भाग लिया।“

   श्री चाँद ने आगे बताया, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने हाल ही में अपना “बड़ौदा अर्थ – एक हरित ग्रह हेतु बैंकिंग (बैंकिंग फॉर ए ग्रीनर प्लैनेट)” कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया है, जो हमारे पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और बचाव के प्रयास में बैंक का एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छता पखवाड़ा भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता की आदतों पर ध्यान केंद्रित कराना है। वर्ष 2023 स्वच्छ भारत मिशन का 9वां वर्ष है। इसमें श्रमदान (स्वयंसेवा) और जन भागीदारी (सार्वजनिक भागीदारी) के माध्यम से उन्‍नत स्वच्छता पर अधिक जोर दिया जा रहा है। स्वच्छता अभियान बाजारों, रेलवे पटरियों, जल निकायों, पर्यटन और धार्मिक स्थलों जैसी सार्वजनिक स्‍थानों की सफाई में प्रत्‍येक क्षेत्र के नागरिकों से शामिल होने का आह्वान करता है।

संबंधित पोस्ट

 मुंबई पुलिस को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डोनेट किए रेनकोट

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी की बिक्री बुकिंग तीसरी तिमाही में बढ़कर 352 करोड़ रही

Aman Samachar

 इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी, एका ने आज लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बस- एका E9 

Aman Samachar

दसवीं , बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का क्षत्रिय समाज ने किया सम्मान 

Aman Samachar

पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विविध कार्यक्रम सपन्न 

Aman Samachar

छठ पूजा के अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान ने चलाया महा स्वच्छता अभियान

Aman Samachar
error: Content is protected !!