Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

सूरज सम्राट की तीन भोजपुरी फिल्में बनकर तैयार,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता सूरज सम्राट बड़ा धमाका करने जा रहें हैं।इस साल उनकी अनुमानित दस फिल्में रिलीज होगी।जिनकी शूटिंग पिछलें साल ही पूरी की गई थी।उन फिल्मों में से तीन फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्णतः किया जा चुका हैं।जबकि,कई फिल्में आगामी महीनों में रिलीज भी की जाएगी।जानकारों का कहना हैं कि इसी तरह सूरज सम्राट फिल्में करते रहें तो वो दिन दूर नहीं जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में इनकी गिनती की जाएगी।आपको बता दें भोजपुरी फ़िल्म हमदर्द की डबिंग पूर्ण हो चुकी हैं।वहीं किन्नर भी बनकर तैयार हैं और ट्रैलर जल्दी ही जारी भी किया जाएगा।साथ ही फ़िल्म मोहब्बत रंग लाएगी की डबिंग भी पूर्ण हो चुकी हैं और सम्भवतः फरवरी में रिलीज की जाएगी।इन फिल्मों के अतिरिक्त सूरज सम्राट की हत्यारा,सूरज दी रिवेंजर मैन,दिल तुझको पुकारें,राजनंदनी,तेरी दुल्हन सजाऊँगी आदि फिल्में भी प्रदर्शन की ओर अग्रसर हैं।इन फिल्मों को भी गति से पूर्ण करने की तैयारी हैं।जो इसी वर्ष दर्शकों को देखनें को मिलेगी।
सूरज सम्राट ने अर्धांगिनी के बाद काफी फिल्में की और इनकी पहली फ़िल्म सुपरहिट हुई।जो डिजिटली भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।जिसको यूट्यूब पर अभी तक करोड़ो बार दर्शकों द्वारा देखा जा चुका हैं।सूरज सम्राट फ़िल्म अर्धांगिनी को अपने करियर का सबसे भाग्यशाली फ़िल्म मानतें हैं।कारण बहुत कम ही अभिनेता को नसीब होती हैं कि बतौर मुख्य  नायक डेब्यू फिल्म सुपरहिट हुई हो।सूरज सम्राट व्यस्तता को लेकर काफी शुक्रगुजार हैं निर्माताओं व निर्देशकों का कि उन्हें लगातार काम करने का मौका दे रहें हैं।साथ ही दर्शकों का भी शुक्रिया करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार दुलार और आशीर्वाद ही हैं कि आज वे इतने व्यस्त हैं और लगातार फिल्में कर रहें हैं।दर्शक चाहें तो किसी को भी बना सकता हैं और अगर नाराज हो जायें तो पल भर में ही गिरा भी सकता हैं।इसलिए दर्शकों की पसंद और उनके मान सम्मान को ध्यान में रख कर फिल्में बननी चाहिए।इस वर्ष सूरज सम्राट कई फिल्मों की शूटिंग भी करने वालें हैं।चूँकि,अभी फिल्मों की डबिंग और पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।जिसके बाद फिल्मों की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू करेंगे।उम्मीद हैं दर्शकों को सूरज सम्राट की आगामी फिल्मों में भरपूर मनोरंजन मिलेगा और एक अलग रूप में दर्शक सूरज सम्राट को देखेंगे।

संबंधित पोस्ट

सेजल कदम समेत अनेक महिलाएं राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

Aman Samachar

कोतवाली मान्धाता में होली के रंग में सराबोर नज़र आई पुलिस

Aman Samachar

SBI कार्ड ने ट्रैवेल के शौकीन लोगों के लिए ‘SBI कार्ड MILES’ लॉन्च किया

Aman Samachar

रेमंड में ड्राइव इन वैक्सीनेशन का नगर विकास मंत्री के हाथो उद्घाटन , पहले दिन 300 लोगों ने लिया वैक्सीन

Aman Samachar

भिवंडी में 15 दिन बढ़ाई गई अभय योजना ,  बकायेदारों से टैक्स भरने की अपील

Aman Samachar

प्रैक्टिकली ने भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी से प्रगति व आक्रामक तरीके से की विस्तार की तैयारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!