Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा और पत्रकार संघ की फोटो प्रदर्शनी में छठा पूजा और गणपति की रंगोली के फोटो बने आकर्षण

ठाणे ( यूनिस खान ) मनपा और ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ की ओर से आयोजित फोटो प्रदर्शनी में प्रेस फोटोग्राफरों ने अपने फोटों प्रदर्शित किया है जिसे नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनी में  शहर के विकास, समाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को समेटने वाले फोटों और फोटोग्राफरों के प्रयासों की सराहना की जा रही है।
         विश्व फोटो ग्राफर दिवस के मौके पर मनपा मुख्यालय में फोटो प्रदर्शनी लगी है जो 17, 18,19 अगस्त को सुबह 10 से शाम 7 बजे तक देखने के लिए खुली है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे फोटो और फोटो ग्राफर की कोशिश की सराहना किया। उन्होंने कहा कि ठाणे की विकास को दिखाया जाना चाहिए, शहर में शुरू विकास योजनाओं और उसने होने वाले फायदे को दिखाया जाना चाहिए, ठाणे बदल रहा है। ठाणे पहले कैसा था और कैसा बदलाव आ रहा है। इस फोटो प्रदर्शनी में कृत्रिम तालाब में छठ पूजा करती महिलाओं का फोटो लगा है और उसी के साथ साबूदाना से गणपति की रंगोली को फोटों लगा है। इस फोटो के माध्यम से पत्रकार वंशिका चाचे ने उत्तर भारत और महाराष्ट्र की साझी संस्कृति और सामाजिक एकता को दिखाने का प्रयास किया है। इसे दो संस्कृतियों का संगम बताया जा रहा है। पत्रकार वंशिका चाचे के इस फोटो को सोमवार को कई प्रमुख लोगों ने देखकर सराहा है। पूर्व महापौर व वरिष्ठ नगर सेविका मीनाक्षी शिंदे , नगर सेवक नारायण पवार, नगर सेवक अमित सरैया ने फोटो के8 सराहना की सराहना किया है।
           आज मंगलवार को गंगा सागर पुत्र एसोशिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृति और एकता के प्रतीक दो फोटो प्रदर्शित कर वंशिका ने सामाजिक एकता को बढ़ाने का कार्य किया है। यह सामाजिक, सांस्कृतिक एकता के साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देने वाला है। यह फोटो प्रदर्शनी वास्तव में देखने और इससे सीख लेने जैसी है।

संबंधित पोस्ट

प्रस्तावित रिंग रोड जमीन के निकट इमारत निर्माण की मंजूरी से एमएमआरडीए की कार्यप्रणाली पर संदेह 

Aman Samachar

मिशन ‘अपराजिता सिंह’ मानवता और सहयोग की मिसाल

Aman Samachar

ठाणे की गौरी मिसाल जनसंपर्क विषय में मुंबई विद्यापीठ में प्रथम

Aman Samachar

ग्लोबल समेत सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें – विरोधी पक्षनेता

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लाट रोकने व मृत्यु दर कम करने के मुद्दे पर विधायक नाईक ने आयुक्त के साथ की बैठक

Aman Samachar

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल का स्वागत

Aman Samachar
error: Content is protected !!