Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

ठाणे [ इमरान खान ] जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, अधूरे घरकुल को अगले 2 महीनों में पूरा करने के लिए लगन से काम करें।  दो माह में कार्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस आशय का आदेश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज जिंदल ने संबंधित अधिकारीयों को दिए हैं। साथ ही मोखावणे ग्राम विकास अधिकारी दिनेश पाकले ने समन्वय से एक निजी क्षेत्र में 12 मकानों के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। उन्होंने दिनेश की प्रशंसा की और उनके उदाहरण का अनुसरण करने और कार्य को अच्छी तरह से करने के लिए कहा है।

         पंचायत समिति शहापुर के शेतकरी भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशासक मनुज जिंदल की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति और कार्य पद्धति पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन सुविधा, नागरिक सुविधाएं, कर संग्रह, पन्द्रहवें वित्त आयोग के संबंध में समीक्षा की गई। खरडी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

         इस अवसर पर जिला परिषद के परियोजना निदेशक छाया देवी शिसोदे, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (ग्राम पंचायत)  प्रमोद काले, कार्यपालन यंत्री जल आपूर्ति विभाग अर्जुन गोले, समूह विकास अधिकारी पंचायत समिति शहापुर  भास्कर रेंगड़े सहित समस्त पंचायत समिति विभाग प्रमुख, शाखा अभियंता, विस्तार अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम सेवक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

शहापूर तालुका के शिव सैनिकों के भजपा में शामिल होने से शिवसेना को तगड़ा झटका

Aman Samachar

चार मेट्रो लाइन के लिए मोघरपाड़ा में सबसे बड़े एकीकृत मेट्रो डिपो के लिए एमएमआरडीए को मिली जमीन

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सार्वजनिक परिवहन, टोल, पार्किंग ,शॉपिंग के लिए एनसीएमसी रुपे प्रीपेड कार्ड की शुरुआत

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

Aman Samachar

नगर सेवक के प्रयास से 7 हजार परिवारों को बिजली खंडित होने की समस्या से मिलाछुटकारा

Aman Samachar

दयालु हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार व भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़

Aman Samachar
error: Content is protected !!