Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पानी की समस्या को लेकर राकांपा महिला कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर आक्रोश दिखाया 

ठाणे [ युनिस खान ] सावरकर नगर, करवालो नगर व लोकमान्य नगर आदि क्षेत्रों में पिछले कई साल से अनियमित व अपर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। पानी समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने आज मनपा मुख्यालय पर मटका फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड व शहर राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में पूर्व नगर सेवक अमित सरैया, सामाजिक कार्यकर्ता मयूर शिंदे, संतोष पाटिल और माणिक पाटिल के नेतृत्व में ठाणे मनपा मुख्यालय पर महिलाओं का मोर्चा निकाला गया।  जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ में मटका लेकर पानी की किल्लत दूर करने की मांग की है। इस दौरान मनपा अधिकारियों ने डेढ़ महीने के भीतर पानी की समस्या का समाधान करने का वादा किया।
       मनपा क्षेत्र के सावरकर नगर, करवालो नगर, लोकमान्य नगर की आबादी 50,000 से अधिक है।  इस क्षेत्र में पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है।  इतनी बड़ी आबादी के लिए ठाणे मनपा द्वारा मात्र 20 लाख लीटर पानी की एक टंकी का निर्माण किया गया है।  इसके अलावा, जल वितरण नेटवर्क, जो कई साल पहले स्थापित किया गया था, उसका अभी तक विस्तार नहीं किया गया है।  इसलिए इस क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है।  कम क्षमता की पानी की टंकी खराब होने के कारण नागरिकों को अनियमित पानी की आपूर्ति की जा रही है।  इसके चलते महिलाओं के लिए पानी के लिए काम पर जाना मुश्किल हो गया है। नतीजतन, सावरकर नगर, करवालो नगर और लोकमान्य नगर की आक्रोशित महिलाओं ने अपना गुस्सा जताने के लिए मनपा मुख्यालय पर मोर्चा निकला। इस मार्च में वरिष्ठ राकांपा नेता व पूर्व नगर सेवक हनुमंत जगदाले भी शामिल हुए।
        लोकमान्य नगर बस टर्मिनस से चिलचिलाती धूप में मोर्चा में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ठाणे मनपा मुख्यालय पहुंचे। शुरुआत में अधिकारी मौजूद नहीं रहे क्योंकि मनपा मुख्यालय के सुरक्षा अधिकारियों के समक्ष आक्रोशित लोगों पर धरना दिया। इस दौरान मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता ढोले ने मनपा के प्रवेश द्वार पर आकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मोर्चे में शामिल नेताओं ने सावरकर नगर, करवालो नगर, लोकमान्य नगर में पानी छोड़ने का समय निश्चित करने ,  जलापूर्ति बढ़ाने ,पानी की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में अधिक से अधिक पानी की टंकियां बनाने ,जल वितरण व्यवस्था में सुधार करने जैसी विविध मांगें की  इस पर ढोले ने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए डेढ़ महीने में उपाय किए जाएंगे।
            इस संबंध में अमित सरैया ने कहा कि जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता ढोले ने आश्वासन दिया है कि जलापूर्ति की समस्या सुलझाने में डेढ़ माह का समय लगेगा। हालांकि अन्य मांगों में समय लगेगा। हम उस पर सहमत हो गए हैं। डेढ़ माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम फिर से सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोयल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण

Aman Samachar

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

Aman Samachar

 लाकर में आभूषण रखने जा रहे व्यक्ति के हाथ से थैली झटककर चोर फरार

Aman Samachar

कोपरखैरणे विभाग में मनपा ने अनाधिकृत निर्माण पर की तोडू कार्रवाई

Aman Samachar

ज्ञान गंगा एजुकेशन ट्रस्ट में मनाया गया हिंदी दिवस 

Aman Samachar

ठाणे शहर में कोरोना के 564 नए मरीज मिले , 2 की मृत्यु 

Aman Samachar
error: Content is protected !!