Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोपरखैरणे विभाग में मनपा ने अनाधिकृत निर्माण पर की तोडू कार्रवाई

नवी मुंबई [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र में अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अतिक्रमण विभाग ने अनधिकृत निर्माण पर हथौड़ा चलाया है। नवी मुंबई मनपा अधिकारीयों ने ठाणे मनपा के सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले पर हुए हमले की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। मनपा ने अनधिकृत निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिया है।
मनपा कोपरखैरने विभाग द्वारा अनाधिकृत निर्माणों पर आज कार्रवाई की गयी है। अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस सुरक्षा में अधिकारी व कर्मचारी, 7 मजदूर, 01 गैस कटर, 02 ब्रेकर, 1 पिकअप वैन का सहारा लिया गया।ठाणे मनपा क्षेत्र में फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त और उसके अंग रक्षक पर 30 अगस्त को हुए हमले के मद्देनजर मनपा ने कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस सुरक्षा का प्रबंध किया था। मनपा अधिकारीयों ने संकेत दिया है कि ऐसे में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई तेज की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar

दिल्‍ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 59वीं छमाही बैठक एवं संगोष्ठी का आयोजन

Aman Samachar

कोरोना संबंधी प्रतिबन्ध के नियमों में संशोधन की जनांदोलन संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar

ज्ञात अज्ञात शहीदों के लिए संग्राम फाउंडेशन व जयहिंद अभियान के कार्यकर्ता महाकुंभ में करेंगे स्नान

Aman Samachar

एचसीएल ग्रांट के 16.5 करोड़ रुपये के संस्करण VIII के लिए 18 जून तक आवेदन मंगाए गए

Aman Samachar

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!