Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

ठाणे [ युनिस खान ] कोविड वैक्सीन की केंद्र से आपूर्ति के कमी के चलते मनपा क्षेत्र में टीकाकरण की गति धीमी पड गयी थी। इसके बावजूद पिछले महीने 69,059 लोगों को टीका लगाया गया। इस महीने दोगूना यानी एक लाख 34 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। ठाणे अब तक पांच लाख लोगों को टीका लगाने वाला जिले का पहला शहर बन गया है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के मनपा के प्रयासों को अच्छी सफलता मिलने से सराहना की जा रही है।
अप्रैल माह में शहर के टीकाकरण केंद्रों पर प्रतिदिन औसतन 5,509 लोगों को टीका की खुराक लगाई गई थी। इस तरह एक महीने में एक लाख 55 हजार डोज दिए गए। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा टीके की आपूर्ति में की गई कमी के चलते मई में  69,000 लोगों को टीके लगाए गए। इसके तहत मई में टीकाकरण की प्रतिदिन की औसत संख्या 2,295 हो गई। मई के अंत में शहर में टीकाकरण की संख्या तीन लाख 71 हजार 696 थी। हालांकि, एक जून से टीकाकरण की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और पिछले 23 दिनों में औसतन साढ़े पांच हजार लोगों को टीका लगाया गया है। दूसरी तरफ ठाणे मनपा इस संख्या को बढ़ाकर 10,000 करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों के माध्यम से टीकाकरण की अनुमति दी है और देश में कुल टीकों का 25 प्रतिशत मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों को दिया जा रहा है। इसलिए टीकाकरण की कुल संख्या भी बढ़ती दिख रही है। 23 जून तक मनपा केंद्रों से तीन लाख 66 हजार वैक्सीन दिए गए। निजी केंद्रों पर दिए जाने वाले टीकों की संख्या एक लाख 36 हजार है। टीके की दोनों खुराक 60 वर्ष से अधिक उम्र के 53,736 लोगों को दी गई है, तो वहीं 70,000 लोगों ने पहली खुराक ली। 18 से 44 वर्ष की आयु के बीच कुल 88,130 लोगों ने पहली खुराक ली है। साथ ही 4,075 ने दूसरी खुराक ली है। 45 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में 1,28,599 लोगों ने पहली और 24,581 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।
—-

संबंधित पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के कई स्थानों में स्वयंसेवी सस्थाओं ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

जीवन में चाहिए हरियाली,  क्योंकि हरियाली ही जीवन है – महेश बंसीधर अग्रवाल

Aman Samachar

रेल लाईन के किनारे बसे झोपड़ों को बचाने के लिए हम सीना तानके खड़े रहेंगे – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करें – जिलाधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!