Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर में कोरोना के 564 नए मरीज मिले , 2 की मृत्यु 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में चौबीस घंटे के दौरान 564 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि आज दो लोगों की कोरोना से मृत्यु होने की जानकारी मिली है।  पिछले कुछ  दिनों से शहर व जिले में कोरोना के मरीज बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है।

              मनपा उपायुक्त संदीप मालवी ने बताया कि अब तक कोरोना के 62912  कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।  शहर में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 93 फीसदी है। शहर की विविध अस्पतालों में 3936 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू है। आज 251 कोरोना मरीजों के स्वस्थ्य होने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। आज दो कोरोना मरीजों की मृत्यु होने से शहर में अबतक मरने वालों की संख्या 1366  हो गयी है। शनिवार को  मनपा क्षेत्र में 564 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले है। शुक्रवार को 5588 लोगों की कोरोना जांच की गयी है। अबतक 12 लाख 273 जांच के लिए सेम्पल लैब में भेजा गया है। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने नागरिकों से कोरोना संक्रमण रोकने के नियमों का पालन करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र दिवास पर एक साथ 4000 युवतियां व महिलाएं घूमर नृत्य कर बनायेंगी रिकार्ड

Aman Samachar

डॉ बाबुलाल सिंह के अभिनंदन समारोह में समाज सेवकों का जमावड़ा

Aman Samachar

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी और ईकेए मोबिलिटी ने 1000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

 पीएनबी डिजिटल रुपया एप के माध्यम से सीबीडीसी-यूपीआई अंतरपरिचालन का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

भिवंडी में ओमीक्रोन का पहला मरीज मिलने से मनपा प्रशासन एलर्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!