Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने किया श्री राणीसती दादी मंगलापाठ

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] माजीवाड़ा के परम बैंक्वेट हॉल में अग्रोहा विकास ट्रस्ट, ठाणे द्वारा श्री राणीसती दादी मंगलापाठ का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेश हलवाई, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्म्मेलन के चेयरमैन श्री महेश बंशीधर अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्री सुरेश पहाड़िया, नितिन बजारी, अशोक जैन, संजय मित्तल, वीरेंद्र रुंगटा, अनुज अग्रवाल, विजय चौधरी, निधि गर्ग, माधवी गुप्ता व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
           श्री राणीसती दादी मंगलपाठ की मुख्य यजमान श्रीमती कविता नितिन बाजारी थीं। कार्यक्रम में मंङ्गलपाठ वाचक सुप्रसिद्ध श्रीमती ऋतुजी शर्मा द्वारा किया गया। श्री राणीसती दादी मंगलपाठ में मनमोहक श्रृंगार सुमधुर भजन, अखंड ज्योत, छप्पन भोग व चुनरी उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अंश रहे। साथ ही भव्य नृत्य नाटिका भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में बनी रही।  इस कार्यक्रम में करीब 800 से भी ज़्यादा लोग आये थे। आपको बता दें कि, अग्रोहा विकास ट्रस्ट समाजिक कार्यों जिनमें दान-पुण्य, ज़रूरतमंदों की सेवा, अनाथालय और वृद्धाश्रमों की सेवा में भी हिस्सा लेता रहा है और आगे भी लेता रहेगा।
धन्यवाद !

संबंधित पोस्ट

नवाब मलिक को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Aman Samachar

एमआईएम ने पेट्रोल, डीजल की दर वृद्धि रोकने की मांग का प्रांत अधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

मोटोरोला ने 10 हज़ार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन के साथ बाजार में मचाई धूम

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

कल हमारे एनकाउंटर का पुलिस को आदेश दे सकते हैं मुख्यमंत्री  – आनंद परांजपे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!