Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म ‘छोरी सरहद पार के’ से ऑक्सिमिन भोजपुरी का नवारंभ – आयुष दुबे

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोजपुरी फिल्म छोरी सरहद पार के का ट्रेलर ऑक्सिमिन भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में राहुल वर्मा,नेहा मिश्रा,पवन सिंह चौहान,श्रीराम बिहारी,अंकित कुमार,टुनटुन यादव,रामप्रवेश चौहान,गोपाल चौहान,पीयुष प्रेमी,अनिल कुमार,मौसम रानी,अंजू चौहान व अन्य ने अभिनय किया हैं। ऑक्सिमिन भोजपुरी की इस ट्रेलर रिलीज से एक नई शुरुआत हैं।आगे और भी फिल्में नियमित रिलीज होगी।नवोदित कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म औसतन मनोरंजन के अनुकूल हैं। उम्मीद हैं दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे।इस फिल्म के निर्माता निर्देशक दिलीप चौहान, सह निर्माता संभू चौहान,लेखक गीतकार दिलीप चौहान,संगीत सुलतान अहमद, कैमरामैन पंकज गोस्वामी हैं।जैसा कि ऑक्सिमिन भोजपुरी के सीईओ आयुष दुबे ने बताया कि यह फिल्म झारखंड की खोरठा भाषा में भी रिलीज की जाएगी।फिल्म की डबिंग पूरी हो चुकी हैं।संभावना हैं कि अगले हफ्ते तक खोरठा भाषा में फिल्म का ट्रेलर झॉलीवुड रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया जाएगा।वहीं फिल्म के निर्माता निर्देशक दिलीप चौहान का कहना हैं कि आगे भी वे अच्छी फिल्मों का निर्माण जारी रखेंगे और मधुर गीत संगीत का मिश्रण भी रहेगा।जो दर्शकों के पसंद के अनुरूप होगी।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

Aman Samachar

ओबीसी की ताकत दिखने के लिए मंडल आयोग की दूसरी लड़ाई शुरू होगी – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

पीएनबी को मिला लगातार चौथे वर्ष “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

कृषि नवीनीकरण के लिए ऋण को बढ़ाने में कृषि-केंद्रित एनबीएफसी और फिनटेक की महत्वपूर्ण भूमिका

Aman Samachar

12 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिप्टी सीईओ अविनाश फड़तरे ने किया सम्मानित 

Aman Samachar

सिडबी ने  सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड के तहत तमिलनाडु सरकार को पहली मंजूरी प्रदान की

Aman Samachar
error: Content is protected !!