Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महिला बचतगट निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का महापौर के हाथो उद्घाटन

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा महिला व बाल कल्याण समिती के तहत स्थापित महिला बचत गट द्वारा दिवाली पर्व के लिए घरेलू निर्मित मिष्ठान, साहित्य एवं अन्य सजावट के सामानों की बिक्री के लिए मनपा मुख्यालय गेट पर विक्री मेला लगाया गया।  मेला का उद्घाटन मनपा महापौर प्रतिभा पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयुक्त सुधाकर देशमुख उपस्थित रहकर बचत गट का उत्साह बढ़ाया।
                  मनपा मुख्यालय स्थित गेट के पास दिवाली पर्व के लिए निर्मित घरेलू मिष्ठान, सामानों, साहित्य की बिक्री के लिए मेला का आयोजन महिला बाल कल्याण समिति के सौजन्य से किया गया। उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रतिभा पाटिल ने शहरवासियों से महिला बचत गट के प्रोत्साहन हेतु जरूरी चीजों की खरीदी का आह्वान किया। भिवंडी पालिका मुख्यालय गेट के पास दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय  नागरी उपजीविका विभाग व महिला बालकल्याण विभाग की तरफ से निर्मित बचत गट  द्वारा निर्माण की गई वस्तुओं का प्रदर्शन एवं दिवाली साहित्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में 22 बचत गटों की महिलाओं ने अपने सामानों की बिक्री के स्टाल सजाए थे।
            मुख्यालय के पास महिला बचत गट अंतर्गत प्रदर्शन व विक्री कार्यक्रम सुरू होने के दौरान मेट्रो होकर्स संघटना से नामित पथ विक्री समिती अशासकीय सदस्य सज्जाद बाबू शेख ने मेले के आयोजन पर आपत्ति जताते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। राष्ट्रीय नागरी उपजीविका विभाग प्रमुख कैलास पाटील की शिकायत पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शेख के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दाखिल कराने का आदेश दिया।  आयुक्त देशमुख के आदेश पर पुलिस नें शेख के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने की ईएफआईआर दाखिल की है।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली बैंक द्वारा हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी 

Aman Samachar

 राशन वितरण कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण 

Aman Samachar

क्रेडाई एमसीएचआई ठाणे ने 20 टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ मनाया 11वां खेल दिवस 

Aman Samachar

बारामती अग्रो व विधायक पवार ने मनपा को दिए 8 आक्सीजन कान्संट्रेटर 

Aman Samachar

तेरह वर्षो से विस्थापित 110 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर राकांपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

यातायात जाम की समस्या को हल करने के लिए नगर विकास मंत्री ने ठाणे , रायगढ़ , पालघर का किया दौरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!