Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा कर्मियों के लिए फ्री मेडिकल शिविर

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मनपा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच के लिए मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन आयुक्त विजयकुमार म्हसाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फक्की हाल में आयोजन किया गया . मुफ्त मेडिकल कैंप में लगभग 250 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया.

          मनपा स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार,मनपा आयुक्त विजयकुमार म्हसाल के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ बुशरा सैय्यद के नेतृत्व में फ्री कैंप का आयोजन फक्की हाल में किया गया. मनपा सहायक आयुक्त सुदाम जाधव, सहायक विकास अधिकारी साकिब खरबे, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले,आरोग्य अधिकारी जे एम सोनवने सहित तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच कराई.चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बुसरा सैय्यद के अनुसार बरसात में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप होता है. मनपा कर्मियों खासकर सफाई कर्मी को संक्रमण से सुरक्षा की खातिर प्राथमिकता से जांच,उपचार कर बीमारी से बचाव के लिए मार्गदर्शन किया गया.

संबंधित पोस्ट

खगोलशास्त्री डा डी के सोमन ने स्कूली छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष मिशन की दी जानकारी 

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

अर्नव गोस्वामी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

बॉलीवुड फिल्म “ ठीक हैं ना “ का निर्देशन करेंगे निर्देशक अजीत कुमार लाल

Aman Samachar

प्रेमिका की आत्महत्या, प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

मेमन जमात फेडरेशन ने कराया कोकण के प्राथमिक स्कूलों का नूतनीकरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!