Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

30 जून 2022 को समाप्त तिमाही के लिए यूनियन बैंक का वित्तीय परिणाम घोषित

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 30 जून, 2022 की समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का आज अनुमोदन किया है.

 वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही की मुख्य विशेषताएँ

  1. सशक्त वित्तीय कार्यनिष्पादन:

वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में वर्ष दर वर्ष आधार पर 32.02% का सुधार हुआ है. वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान बैंक के शुद्ध ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 8.11% की वृद्धि हुई है.

 बैंक ने सशक्त देयता अंश को दर्शाना जारी रखा है

कासा जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 8.69% की बढ़ोतरी हुई है. वित्तीय वर्ष 2023 की पहली तिमाही के अंत तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार ` 9,92,774 करोड़ है.

कारोबार संवृद्धि में गति

अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर क्रमश: 12.95% की वृद्धि हुई है जबकि जमा राशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर क्रमश: 9.27% की वृद्धि हुई है. 30 जून, 2022 तक बैंक का कुल कारोबार ` 17,21,409 करोड़ है.

रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में ऋण

बैंक ने वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 11.13% की वृद्धि, कृषि में 14.04% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 11.26% की वृद्धि दर्ज की है. घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 54.88% है.

 एनपीए में कमी :-

दिनांक 30.06.2022 तक सकल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 338 बीपीएस की गिरावट के साथ 10.22% रहा तथा शुद्ध एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 138 बीपीएस की गिरावट के साथ 3.31% रहा है.

पूंजी अनुपात में सुधार

सीआरएआर दिनांक 30.06.2021 के 13.32% के सापेक्ष दिनांक 30.06.2022 को सुधार के साथ 14.42% रहा. सीईटी 1 अनुपात दिनांक 30.06.2021 के 9.77% के सापेक्ष 30.6.2022 को सुधार के साथ 10.68% रहा.

संबंधित पोस्ट

सिरफिरे युवक के हमले में दो लोगों की मृत्यु व एक महिला समेत तीन बच्चे घायल 

Aman Samachar

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों से यातायात पुलिस करा रही है जनजागरण

Aman Samachar

श्याम स्टील ने लॉन्च किया जी हुज़ूर; सभी निर्माण सामग्रियों को खरीदने के लिये एक बी2बी मार्केट प्‍लेस  

Aman Samachar

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण की राज्य स्तरीय जागरूकता बैठक संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!