Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महापौर व उपमहापौर की उपस्थिति में तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश प्रसारित 

 नवी मुंबई ( यूनिस खान ) केंद्र व राज्य सरकार के ‘घरोघरी तिरंगा यानी हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज नवी मुंबई मनपा की ओर से महापौर सुजाता पाटिल व उपमहापौर दशरथ भगत की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गई। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे लगाते हुए नवी मुंबई मनपा इंग्लिश मीडियम स्कूल क्रमांक 121 के विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों व नागरिकों ने तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
               विशेष रूप से, नवी मुंबई मनपा प्री-प्राइमरी स्कूल क्रमांक 92 के बच्चों ने भी जोरदार आवाज में भारत माता के जयकारे लगाए। महापौर व उपमहापौर ने इन बच्चों की विशेष रूप से प्रशंसा की। इस अवसर पर घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. अजय गाडे, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की उपायुक्त अभिलाषा पाटिल, नेरुल विभाग की सहायक आयुक्त अनुराधा बाबर, कार्यकारी अभियंता सचिन शिंदे, शिक्षा अधिकारी अशोक कडूस, मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजूसिंह चव्हाण और नरेश अंधेर और अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इस गतिविधि में भाग लिया। इन सभी कामों में लोगों का समर्थन मिल रहा है और आज नेरुल डिवीज़न में तिरंगा रैली भी महापौर और उपमहापौर की मौजूदगी में देशभक्ति के जोश के साथ खत्म हुई।

संबंधित पोस्ट

चक्रवाती तूफ़ान से 6 लोगों की मृत्यु ,  साढ़े बारह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुँचाया गया

Aman Samachar

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मुंबई में शुरू किया मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान 

Aman Samachar

सामान्य तरीके से छठपूजा उत्सव का आयोजन करने की मनपा की अपील 

Aman Samachar

सबके सहयोग से कोरोना को हराने में सफल होंगे –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

कोरोना महामारी ,  अस्पताओं में होने वाली दुर्घटनाएँ व विपक्ष का हमला सरकार के लिए संकट

Aman Samachar

ओडिसी के खास ऑफर्स के साथ त्‍यौहारों को और भी आनंददायक बनाईये

Aman Samachar
error: Content is protected !!