Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी 600 दिनों की एफडी योजना पर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा अधिकतम 7.85% प्रति वर्ष ब्याज की पेशकश

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 600 दिनों की विशेष एफडी योजना शुरू की है। बैंक इस योजना पर 7.85% प्रति वर्ष तक उच्च ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। यह योजना वरिष्ठ (60 वर्ष और उससे अधिक आयु) और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और अधिक आयु) के लिए ₹2 करोड़ से कम की एकल जमा मीयादी जमाओं पर लागू है।

पीएनबी 600 दिन की मीयादी जमा योजना
अवधि घरेलू टीडी वरिष्ठ नागरिक अति वरिष्ठ नागरिक
600 दिन(प्रतिदेय) 7.00% प्रतिवर्ष

 

7.50% प्रतिवर्ष

(7.00 + 0.50)

7.80% प्रतिवर्ष

(7.30 + 0.50)

600 दिन                    (गैर प्रतिदेय)* 7.05% प्रतिवर्ष

 

 

7.55% प्रतिवर्ष

(7.05 + 0.50)

7.85% प्रतिवर्ष

(7.35 + 0.50)

  समयपूर्व निकासी विकल्प के बिना

     इस पेशकश पर बोलते हुए श्री अतुल कुमार गोयल पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा: “हमारा उद्देश्य अपने मूल्यवान ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ योजनाएं पेश करना है और उपभोक्ताओं को उच्च ब्याज दर की पेशकश करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है ताकि वे अपनी बचत पर अधिक कमा सके। अधिक सुविधा के लिए, हमारे मौजूदा ग्राहक पीएनबी वन ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

मोबाइल चोरी कर निकाल लिया बैंक खाते से पैसा

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के मरीजों को उच्च दर्जे की उपचार सेवा मुहैया कराने के लिए मनपा कटिबद्ध – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

लोकसेवा आयोग की परीक्षा में देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के दो प्रतियोगियों का चयन 

Aman Samachar

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने मुंबई सेंट्रल यूनिट में अब तक का पहला स्लीप डिसऑर्डर क्लिनिक किया शुरू 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए-  अशोक शिंगारे

Aman Samachar
error: Content is protected !!