Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भारत के फिनटेक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए डीएलएआई का सिडबी के साथ समझौता 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिटल लेंडर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डीएलएआई) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने हाल ही में घोषणा की थी कि उन्होंने देश में फिनटेक क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए औपचारिक रूप से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सिडबी के सीएमडी श्री सिवसुब्रमण्यन रमन ने 23 सितंबर, 2023 को गोवा में डीएलएआई द्वारा आयोजित अन-कॉन्क्लेव 2023 में डीएलएआई की उद्योग आचार संहिता (सीओसी) दस्तावेज के नवीनतम संस्करण को भी जारी किया। इस कार्यक्रम में भारतीय फिनटेक उद्योग के शीर्ष 100 कार्यपालकों ने भाग लिया।

         आचार संहिता का नया संस्करण भारतीय रिज़र्व बैंक के डिजिटल ऋण प्रदायन दिशानिर्देशों के अनुरूप संरचित है और उत्तरदायी ऋण प्रदायन, पारदर्शिता, उचित ऋण वसूली प्रथाओं, डेटा गोपनीयता और सुरक्षा, नियामक ढांचे के अनुपालन, आदि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखता है।

       इस अवसर पर बोलते हुए श्री रमन ने कहा, “भारतीय फिनटेक क्षेत्र में हो रहा उच्च विकास सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे (पीडीआई) और नियामक के परिपक्व नीतिगत समर्थन से प्रेरित है। यह उद्योग पर निर्भर करता है कि वह उत्तरदायी ऋणप्रदायन प्रथाओं को विकसित करने के लिए आरबीआई के डिजिटल उधार दिशानिर्देशों का लाभ उठाए और डीएलएआई द्वारा तैयार की गई आचार संहिता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम है। हम डिजिटल ऋण प्रदायन को तीव्र गति से अपनाने की सुविधा के लिए मानक प्रोटोकॉल, ग्राहक संरक्षण, शिकायत निवारण आदि जैसे अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर उद्योग के साथ सहर्ष काम करेंगे। अपनी व्यावसायिक रणनीति के एक भाग के रूप में सिडबी सूक्ष्म उद्यमों तक प्रत्यक्ष पहुंच बनाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और साझेदारी का उपयोग कर रहा है। सिडबी डीएलएआई सदस्यों के माध्यम से अपने ऋण उत्पादों की पेशकश की संभावना तलाशेगा।

संबंधित पोस्ट

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar

जिले में कोरोना के 6318 सक्रीय मरीजों में 344 मरीज आक्सीजन बेड और 26 वेंटिलेटर पर 

Aman Samachar

पीएनबी मल्टी-करेंसी वर्ल्ड ट्रैवल कार्ड से बनाएं दुनिया घूमना आसान

Aman Samachar

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल मे 3 महिनें दर्द से जुझ रही बॉक्सर मेघना काटे को मिली पीडा से मुक्ती

Aman Samachar

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar

कोरोना की तीसरी लाट रोकने व मृत्यु दर कम करने के मुद्दे पर विधायक नाईक ने आयुक्त के साथ की बैठक

Aman Samachar
error: Content is protected !!