Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अंतर विद्यालयीन तमसीली मुशायरे में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रफीउद्दीन फकीह ब्वॉइज़ हाई स्कूल द्वारा अंतर विद्यालयीन तमसीली मुशायरे का आयोजन रईस हाई स्कूल ग्राउंड भिवंडी में किया गया। मुक़ाबले में भिवंडी एवं आस पास के २२ विद्यालयों के कुल २२ छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
       हर्ष का विषय है कि रईस हाई स्कूल एंड ज्यु कालेज के होनहार छात्र खान हस्सान इमरान अहमद (आठवीं अ) ने प्रतियोगिता में भाग लिया और मशहूर शायर खुमार बारहबंकवी की बेहतरीन तमसील प्रस्तुत की और श्रोताओं सहित निर्णायक मंडल का भी दिल जीतने में सफल रहा। निर्णायक मंडल के सामूहिक फैसले के अनुसार खान हस्सान प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रहे। सफल छात्र को मेहमानो के हाथों ट्रॉफी,मेमेनटो,प्रशस्तिपत्र एवं नक़द धनराशि से सम्मानित किया गया।
       इस सराहनीय सफलता पर के.एम.ई.सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह,सचिव सुहैल फकीह,रईस हाई स्कूल एंड ज्यु कालेज के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी,सहायक मुख्यध्यापक मुखलिस मदु,उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी,सुपरवाइज़र्स फिरोज़ुद्दीन शेख,असरार पठान,सिब्तैन कशेलकर,वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़अंसारी एवं समस्त स्टॉफ की ओर से पुरस्कृत छात्र एवं उसका मार्ग दर्शन करने वाले अध्यापकों मुदस्सिर शेख,आमिर कुरैशी,शाकिर शेख एवं इमरान शेख को बधाई दी जाती है।

संबंधित पोस्ट

संस्कार क्लासेस के वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव में छात्र व छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar

गौ वंश को बचाना हम सभी का कर्तव्य -सन्नी अग्रवाल

Aman Samachar

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

31 मई तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को सरकारी लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar
error: Content is protected !!