Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गौ वंश को बचाना हम सभी का कर्तव्य -सन्नी अग्रवाल

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] श्री श्याम सरकार एवं श्रीमद्भगवद-कथा ज्ञान समिति के तत्वावधान में आयोजित सुपरहिट राजस्थानी फ़िल्म “गौभक्त धन्ना जाट” का विशेष शो गौ वंश के सहायतार्थ काशीनाथ घाणेकर ठाणे में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्वेता शालिनी ने फिल्म “धन्ना जाट” की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में आज ऐसी फ़िल्मों की ज़रूरत है, जो युवा पीढ़ी को गौ सेवा के लिए प्रेरित करे।
       आज गौवंश लम्पि स्किन डिज़ीज़ से जूझ रहा है और इस बीमारी से गौवंश को बचाने के लिए मारवाड़ी समाज आगे आया है, जो उन्होंने मारवाड़ी समाज को साधुवाद दिया। ठाणे के इस नाट्यगृह में हज़ारों की भीड़ ने “धन्ना जाट” के अभिनेता सनी अग्रवाल के अभिनय की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सनी अग्रवाल ने समाज को धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से युवा पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कारों को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।
      फिल्म भक्त धन्ना जाट के निर्माता हरि प्रकाश नहेरिया का स्वागत संस्था के संयोजक सुशील गाड़ियां, पवन शर्मा व पूरी टीम ने किया। फ़िल्म अभिनेता सनी अग्रवाल ने संस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि “हीरो वो होता है जो देश व समाज के काम आए।” इस दौरान फिल्म देखने के लिए समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग एवं नामीगिरामी उद्योगपति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
         ठाणे के इस नाट्यगृह में मशहूर समाजसेविका एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव  डॉ. सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस फ़िल्म को देखने हज़ारों की संख्या में शरीक होकर गौवंशों के प्रति संरक्षण के लिए जागृत होने का प्रमाण दिया। जिसके लिए सुमन अग्रवाल ने सभी गौ भक्तों व फ़िल्म अभिनेता सनी अग्रवाल की सरहना की।

संबंधित पोस्ट

गृहनिर्माण मंत्री से मिलकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी होली की शुभकामनाएँ

Aman Samachar

समग्र रायगढ़ कॉफी टेबल बुक का मुख्यमंत्री शिंदे के हाथो प्रकाशन संपन्न  

Aman Samachar

वायु प्रदूषण भारत में दूसरा सबसे गंभीर स्वास्थ्य ज़ोखिम

Aman Samachar

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के जन्मदिन पर अनेक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

Aman Samachar

श्‍याम स्‍टील आईपीएल फ्रैंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्रधान प्रायोजक बनी 

Aman Samachar

वाल बाउंड्री के बाद बाबा ब्रह्मचारी धाम पर इंटर लॉकिंग भी बनवाया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने 

Aman Samachar
error: Content is protected !!