Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने सेल्फ-एम्प्लायड ग्राहकों के लिए लांच किया आई-टर्म प्राइम

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिटल इंडिया की जीवन बीमा कंपनी, एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने सेल्फ एम्प्लायड व्यक्तियों के लिए आई-टर्म प्राइम इंश्योरेंस प्लान की शुरुआत की है। कंपनी आई-टर्म प्राइम लाइफ इंश्योरेंस की खऱीद पर सेल्फ एम्प्लायड (स्वरोजगार) ग्राहकों को पहले साल के प्रीमियम पर विशेष 10 फीसदी छूट जबकि अन्य सभी ग्राहकों को  5 फीसदी आनलाइन छूट दे रही है। यह छूट पहले साल के प्रीमियम पर लागू है। आई-टर्म प्राइम 25 लाख रुपये की न्यूनतम बीमित राशि की पेशकश कर रहा है। इस पालिसी को  एगॉन लाइफ  के वेबसाइट (www.aegonlife.com) पर और इसके सहभागियों के जरिए खरीदा जा सकता है। खरीदने की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस व बिना किसी डाक्यूमेंट के अपलोड के की जा सकती है।

      आई-टर्म प्राइम एगॉन लाइफ का प्रसिद्ध जीवन बीमा प्लान है। इस जीवन बीमा प्लान में एक ‘स्पेशन एक्जिट वैल्यू’ विकल्प की पेशकश की जा रही है जो पालिसी धारक को 55 वर्ष की आयु पूरा करने पर सभी प्रीमियम को वापस पाने की अनुमति देती है।“आई-टर्म प्राइम को खास तौर पर उभरते भारत में सेल्फ-एम्प्लायड आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भारत में सेल्फ-एम्प्लायड व्यक्तियों की संख्या करोड़ों में है लेकिन उनमें से बहुतों के पास जीवन बीमा नहीं है। इसका एक बड़ा कारण बीमा पालिसी की खरीद में कागजी कार्यवाही है। एगॉन लाइफ में पालिसी खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह से आनलाइन है। किसी तरह के पेपर वर्क की आवश्यकता नही पड़ती है। हमारी बीमा पालिसी की खरीद के लिए ग्राहक को बस अपने पैनकार्ड ,आधारकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत है। हमने यह सरल ऑनलाइन प्रक्रिया इसलिए बनाई है ताकि ग्राहक अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर कुछ ही क्लिक में हमारी जीवन बीमा पॉलिसी खरीद सकें। उपभोक्ता के लिए आई टर्म प्राइम को अधिक किफायती बनाने के लिए हम विशेष छूट के साथ ही फ्लेक्सिबल भुगतान के विकल्प दे रहे हैं,” एगॉन लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ सतीश्वर बी. ने कहा।

      सभी परिवारों के लिए टर्म इंश्योरेंस आवश्यक है। यदि कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो टर्म इंश्योरेंस से मिलने वाले वित्तीय लाभ से परिवार को मदद मिलती है। टर्म इंश्योरेंस काफी किफायती भी है। उदाहरण के लिए – आई-टर्म प्राइम लेने वाला एक 30 साल का व्यक्ति केवल 39 रुपये प्रतिदिन प्रीमियम पर एक करोड़ रुपये का बीमा कवर पा सकता है और 50 लाख रुपये का लाइफ कवर केवल 22 रुपये प्रतिदिन प्रीमियम पर मिल सकता है। पालिसीधारक की असमय मृत्यु होने पर उसका परिवार लाइफ कवर से मिलने वाले लाभ का उपयोग कर्ज चुकाने, बच्चों की शिक्षा और उनकी शादी पर कर सकता है।एगॉन लाइफ का क्लेम सेटलमेंट रेशियो  99.03 फीसदी के उच्च स्तर पर रहा है। इन सभी लाभों के साथ एगॉन लाइफ की आई-टर्म प्राइम उभरते भारत में हर परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण टर्म इंश्योरेंस पालिसी है।

संबंधित पोस्ट

 बेंगलुरु में होगा 5वाँ विश्व कॉफ़ी सम्मलेन 2023

Aman Samachar

  राज्य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास के लिए सिडबी द्वारा मेघालय सरकार के साथ गठबंधन 

Aman Samachar

झोपड़पट्टी मुक्त ठाणे योजना को गति देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के दिग्गज WinZO ने एनसीआर बेस्ड गेमिंग स्टूडियो UPSKILLZ GAMES से मिलाया हाथ 

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!