Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संस्कार क्लासेस के वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव में छात्र व छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

ठाणे ( युनिस खान ) संस्कार क्लासेस के छात्र और छात्राओं के पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कौशल्य को बढ़ाने हेतु हर साल वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।
     संस्कार वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों द्वारा नाट्य व ड्रामा जैसे सोशल अवेयरनेस जैसे मुद्दों पर परफॉर्मेंस किया गया। साथ ही संस्कार कंपटीशन फेस्टिवल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया। इस महोत्सव में संस्कार एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट शिवशांति प्रतिष्ठान तथा शिव परिवार के संस्थापक एड.विनय कुमार सिंह जी द्वारा बच्चों और अभिभावकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के संदर्भ में संदेश दिया गया
     बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु इस महोत्सव में नानजी भाई खेमजी भाई ठक्कर ठानावाला, एकनाथ भोईर, सुधाकर सिंह – ई एस आई सी के डिप्टी डायरेक्टर, मनीषा सिंह, दीपक पाठक  संजय झा व अन्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। संस्कार क्लासेस की संचालिका श्रीमती लक्ष्मी मौर्य, हर्ष सिंह,श्रीमती जूली वर्मा, श्रीमती पूजा केलास्कर, श्रीमती रुकमणी पटेल आंचल गॉड, ममता खरवड़, आयुषी शुक्ला, सुमन ओझा व शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

आदित्य बिर्ला एड्युकेशन ट्रस्ट ने किया ‘उजास’ का लाँच

Aman Samachar

वराला देवी तालाब की स्वच्छता मुहिम की मनपा आयुक्त के आदेश पर हुई शुरुआत

Aman Samachar

 प्रैक्टिकली ने रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण वैश्विक निवेश हासिल किया

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023’ मनाया

Aman Samachar

केंद्रीय बजट 2023-24 से उम्मीद: श्री रणधीर चौहान, एमडी, नेटाफिम इंडिया और एसवीपी नेटाफिम

Aman Samachar

शाहपुर – मुरबाड – खोपोली मार्ग को तत्काल छह मीटर चौड़ा कराया जाय – कपिल पाटील 

Aman Samachar
error: Content is protected !!