Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा के ठाणे कार्यालय में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस समय जिजाऊ, सावित्रीबाई, फातिमाबी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुकरण करने पर जोर दिया गया है। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने महिलाओं को आरक्षण दिया और महिलाओं को सशक्त बनाने में राकांपा नेता पूरा सहयोग कर रहे है।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विविध इलाकों के साथ कार्यक्रम राकांपा महिला कांग्रेस द्वारा ठाणे शहर पार्टी कार्यालय में भी किया गया था।  कार्यक्रम का उद्घाटन शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने किया और ठाणे शहर राकांपा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखा पाटिल मुख्य रूप से उपस्थित थी।
इस अवसर पर राजमाता जीजाऊ, सावित्रीबाई फुले, फातिमाबी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर महिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेखा पाटिल ने कहा महाराष्ट्र में महिला सशक्तिकरण की शुरुआत शरद पवार की वजह से ही हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते महिलाओं को आरक्षण दिया। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड और शहर राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे महिलाओं हर संभव सहयोग कर रहे हैं। उन्हीं की वजह से हम महिला कार्यकर्ता. सशक्त हैं।
कार्यक्रम में फुलबानो पटेल, माधुरी सोनार, ज्योति निंबरगी, शशिकला पुजारी, माया केसरकर, कांता गजमल, अनीता मोठे, शुभांगी कोलपाकर, वंदना लांडगे, लता सूर्यवंशी, सुवर्णा ख़िलारे, पूनम वालिया, सुहानी बार्ने, सुजाता गायकवाड़, संगीता चंद्रवंशी, मनीषा खेड़कर , पूजा जाधव, सारिका यादव, फोटो पटेल, सुरेखा शिंदे, शारदा पटेल, भानुमति पाटिल, आरती घोलप, रूपाली चैपल, उल्का गायकर , सयाली अंकुर, सारिका भोइर, अश्विनी मोरे,  हाजी बेगम शेख, रुबीना सैयद, वनिता सोनवणे, मनीषा पाटिल, हसीना शेख, मंताशा अंसारी, रेशमा मोमिन, अजीता कुम्ठेकर, आसिफा शेख, प्रियंका रोकाडे, संगीता लोहकारे, अनुराधा राउत, रोजा शेख, सुरेखा धनगर, लतिका करांडे, जयश्री गायकवाड़ आदि महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

संबंधित पोस्ट

एक्सपीरियन इंडिया ने एकल स्वामित्व वाली कंपनियों को अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन के लिए बिजनेस क्रेडिट रिपोर्ट लॉन्च की

Aman Samachar

एचसीएल फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में रुद्राक्ष के 10,000 पौधे रोपे गए

Aman Samachar

ग्लोबल कोविड अस्पताल के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की विधायक ने की मांग

Aman Samachar

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला निखिल भामरे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में वार्षिक खेल कूद स्पर्धा का शुभारम्भ

Aman Samachar

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!