Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था पर केंद्रित, दो सप्ताह तक चलने वाले बैंक के वार्षिक संपर्क कार्यक्रम ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के छठे संस्करण के उद्घाटन की घोषणा की। किसानों से जुड़ाव को समर्पित यह कार्यक्रम 16 नवंबर, 2023 से शुरू होकर 30 नवंबर, 2023 को बड़ौदा किसान दिवस समारोह के साथ सम्पन्न होगा। दो सप्ताह तक चलने वाले इस कृषि उत्सव के दौरान, देश भर में स्थित बैंक की अर्ध-शहरी, ग्रामीण और चुनिंदा मेट्रो और शहरी शाखाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी। बड़ौदा किसान पखवाड़े के दौरान बैंक विभिन्न संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से 4 लाख से अधिक किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य बना रहा है।

      इन दो सप्ताहों के दौरान, बैंक किसानों तक पहुँचकर  “घर-घर केसीसी अभियान” के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड जैसी विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा और साथ ही कृषक समुदाय के लाभ के लिए बैंक द्वारा प्रस्तावित कृषि उत्पादों, योजनाओं/ऑफर और डिलीवरी चैनलों के बारे में भी जागरूक करेगा। यह आयोजन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न आत्मनिर्भर भारत योजनाओं जैसे कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ), पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ), प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), पीएम सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना(पीएम-एफएमई) आदि को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।

       पखवाड़े के दौरान बैंक किसान बैठकों, चौपालों, किसान मेलों और (मिट्टी, मवेशियों और किसानों के लिए) स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगा और इस अवसर का उपयोग प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता और साइबर धोखाधड़ी पर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी करेगा। इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, “बड़ौदा किसान पखवाड़ा किसानों से जुड़ाव और संपर्क स्थापित करने की दिशा में भारतीय बैंकिंग उद्योग में एक अनूठा संपर्क कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हमारा उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र के योगदान की भूमिका को रेखांकित करना है और उन्हें विशिष्ट कृषि-ऋण उत्पादों के साथ-साथ अन्य बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करके आगे बढ़ने में मदद करना है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कृषक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने की एक समृद्ध परंपरा रही है और बड़ौदा किसान पखवाड़ा इस जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई ऐसी ही एक पहल है’।

संबंधित पोस्ट

आईएमए के 225 डाॅकटर्स ने काला फीता बांधकर मनाया राष्ट्रीय निषेध दिन

Aman Samachar

प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाले प्रेमी व प्रेमिका गिरफ्तार 

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने कुल 5 लाख कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस – 2 परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होगी – नरेश म्हस्के

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar

जिला परिषद के आरोग्य विभाग के खाली पद भरने की राज्य सरकार से अनुमति मांगी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!