Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवाली स्नेह सम्मेलन में आँखों का चलता फिरता दवाखाना शुरू करने की घोषणा

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे , पालघर के ग्रामीण क्षेत्रों में आँखों की जांच ,उपचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एड. बी एल शर्मा की स्मृति में 25 दिसंबर 2023 को आँखों का चलता फिरता दवाखाना शुरू किया जायेगा। इसकी घोषणा जय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा ने की है।

       आज ठाणे के वुडलैंड होटल के सभागृह में जय परशुराम सेना फ़ौंडेशन और गोड ब्राम्हण संस्था की ओर से आयोजित दीवाली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेश जोशी , सुरेन्द्र शर्मा , पवन कुमार शर्मा , विजय बसवतिया , बालमुकुन्द मिश्रा ,ओ जी जोशी ,पवन कुमार शर्मा [ मलाड ] समेत बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थिति थे। इसमें एड बी एल शर्मा की अनुपस्थिति में उनके द्वारा बनाई गयी संस्थाओं , समाज सेवा और उनकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर मगतुराम शर्मा ने गोड ब्राम्हण की उत्पत्ति और इतिहास से अवगत कराया। सम्मेलन में पवन कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से गोड ब्राम्हण संस्था का अध्यक्ष घोषित किया गया।
      डा सुशील इंदोरिया ने कहा कि आज समाज में मेरी जो पहचान बनी वह एड शर्मा के चलते है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा दिलाने पर जोर देते हुए कहा गरीब परिवार से आने के बावजूद आज मेरे पर सब कुछ है। आज के समय में लोग कहते हैं की माता पिता ने क्या दिया तो मेरे माता पिता ने हमें शिक्षा दिया जिससे सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य का नंबर आता है इसके लिए खानपान और व्यायाम पर ध्यान देना जरुरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर गूगल की मदद की अपेशा अच्छे डाक्टरों क मार्गदर्शन लेना आवश्यक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शर्मा ने कहा कि ठाणे , पालघर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में आँखों की समस्या अधिक है और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के गाँवों में जाकर आँखों की जांच , दवा , उपचार की सेवा चलता फिरता दवाखाना के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा। इसका गरीब , जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

आर टी ई प्रवेश के आवेदन को 30 मार्च तक पूर्ण करने का शिक्षा अधिकारी ने किया आवाहन 

Aman Samachar

बढ़ती बिजली चोरी और घाटे से शील-मुंब्रा-कलवा में हो सकती है लोड शेडिंग

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव के आयोजन में नियमों का पालन व पूर्व अनुमति लेना आवश्यक

Aman Samachar

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

Aman Samachar

महामारी से उबरते विश्व को अम्मा का अपने ६९वें प्राकट्य दिवस पर सन्देश 

Aman Samachar

लीपापोती के लिए मनपा महासभा की कार्यवाही का ब्राडकास्ट नहीं – मनोज प्रधान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!