Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाले प्रेमी व प्रेमिका गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ]  भिवंडी तालुका पुलिस थाना क्षेत्र के खारबाव में प्रेम के वशीभूत होकर पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक के शर्ट पर लगे टेलर के नाम के आधार पर जांच कर 4 दिन में ही हत्या में लिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रेमी व प्रेमिका को सलाखों के पीछे बंद कर दिया है।
           मिली जानकारी के अनुसार, 4 जनवरी को भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन हद्द स्थित खारबांव रेलवे स्टेशन के समीप जंगल की झाड़ियों में एक युवक की गला कटी लाश मिली थी।  जानकारी के बाद गणेशपुरी पुलिस क्षेत्र के उपाधीक्षक विकास नाईक के कुशल निर्देशन में पुलिस दल नें मृतक युवक के शर्ट के कॉलर पर लिखे टेलर के नाम के आधार पर तहकीकात कर पद्मानगर बिट्ठल नगर निवासी असजद अंसारी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  उक्त प्रकरण के बारे में पुलिस ने बताया कि, बिट्ठल नगर निवासी सलाउद्दीन मो. युसूफ (42) की पत्नी के साथ बिगत 5 वर्षों से  असजद अंसारी का प्रेम संबंध चल रहा था। पत्नी की बेवफाई से परेशान सलाउद्दीन यूसुफ इस बात को लेकर पत्नी को मारता-पीटता था। आखिर पत्नी नें अपनी राह में कांटा बने पति को हमेशा के लिए हटाने की योजना बनायीं।  पड़ोस में ही रहने वाले प्रेमी असजद अंसारी से बात कर साजिश के तहत देशी दवा लेने के बहाने खारबांव रेलवे स्थित जंगलों की झाड़ियों में पति सलाउद्दीन को लेकर गई। झाड़ियों में छिप कर बैठे प्रेमी असजद अंसारी की मदद से मिलकर पति को नीचे जमीन पर गिरा कर धारदार चाकू से गला काट दिया। इसके बाद पति की लाश को झाड़ियों के मध्य छिपाकर दोनों घर वापस लौट आए।  झाड़ियों में लाश मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शर्ट के कॉलर पर लगे हुए टेलर के नाम की मदद से टेलर से तहकीकात कर मृतक सलाउद्दीन यूसुफ के घर का पता निकाला। गहन जांच के बाद असजद अंसारी व साजिश में लिप्त मृतक की पत्नी को 4 दिन में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में लिप्त दोनों आरोपियों को भिवंडी कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने 14 जनवरी तक दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

राज्यपाल के हाथो रजत वर्मा बेस्ट एक्टर अवार्ड्स से सम्मानित 

Aman Samachar

भिवंडी में मुंबई मनपा की पाइपलाइन फूटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद

Aman Samachar

लाउडस्पीकरों से बिक्री रिकॉर्ड का पुलिस को देना अनिवार्य – पुलिस उपायुक्त 

Aman Samachar

राजद्रोह क़ानून की आवश्यता पर सर्वोच्च अदालत की टिप्पणी का विपक्षी दलों ने किया स्वागत

Aman Samachar

भूखों को आन लाईन भोजन आर्डर के लिए “वाई बाइट्स” ऐप लॉन्च  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

विश्व स्तर पर ऐतिहासिक ठाणे रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जायेगा – सांसद राजन विचारे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!