Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी विश्वनाथ गंज विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) अधिवक्ता और प्रसिद्ध समाजसेवी विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) जिले की विश्वनाथ गंज विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) के विश्वनाथ गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है।
       विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं। क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद और असहाय की मदद करते रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) का तेजी से उभरता हुआ एक बड़ा नाम है। मल्हूपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज इन दिनों अभिभावकों बच्चों और क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी लगातार क्षेत्र में जनता के बीच बने हुए हैं। धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम में लगातार सहभागिता कर रहे हैं।
         हाल ही में इंटरमीडिएट के टापर मेधावी छात्र के घर बुआ पुर पहुंचकर सम्मान किया और साईकिल गिफ्ट की। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर हमेशा सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। ग्राम सभा बलापुर के युवा समाजसेवी और प्रधान प्रतिनिधि शशिकांत मिश्रा ने कहा कि विश्वनाथ गंज विधानसभा लंबे समय से एक जनप्रिय और आम आदमी के सहयोगी के तलाश में थी। जो विश्वनाथ गंज विधानसभा का चतुर्मुखी विकास करने की सोच रखता हो। शशिकांत मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को भविष्य में विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी के रुप में एक बढ़िया बढ़िया नेता मिलने जा रहा है।
            विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी के चुनाव लड़ने की तैयारी से आम जनता में भी उत्सुकता और उत्साह देखा जा रहा है। युवा समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे नेता की क्षेत्र में जरूरत है जो क्षेत्र की जनता के दुख दर्द को महसूस कर उसके निराकरण हेतु गंभीर हो। विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी आम जनता के बीच अपनी निस्वार्थ भाव समाजसेवा को लेकर लोकप्रिय है इस लोकप्रियता का फायदा मिलेगा। ग्राम सभा बरिस्ता प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता ने भी
             उन्होंने विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अच्छे समाजसेवी है। जनता के बीच रहकर जनता के हित में काम कर रहे हैं ऐसे लोगों को जरूर मौका मिलना चाहिए। विश्वनाथ गंज विधानसभा में विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा थी कि नवंबर से जोरदार प्रचार भी शुरू होगा लेकिन अभी से ही चुनाव लड़ने का बिगुल बजा कर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

संबंधित पोस्ट

उड़न दस्ते स्कूल के 145 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर मुख्य धारा लाया  – विधायक निरंजन डावखरे

Aman Samachar

भिवंडी में संत नामदेव मंदिर का भूमि पूजन केन्द्रीय केन्द्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री के हाथो संपन्न

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने NKGSB कोऑपरेटिव बैंक के साथ की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी

Aman Samachar

अनाधिकृत होर्डिंग्स, बैनरों के खिलाफ शिकायत के लिए मनपा ने शुरू की टोल फ्री सुविधा 

Aman Samachar

राज्य में 15 दिन के कड़े प्रतिबन्ध के लिए कार्य योजना बनाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!