Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विविध स्थानों का दौरा कर मनपा आयुक्त ने आवश्यक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ]  वर्तक नगर प्रभाग समिति क्ष्रेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न हिस्सों में का दौराकर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने विकास कार्यों के साथ-साथ जन समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी, सड़क मरम्मत, पार्क और सड़क कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारीयों को परिसर की सफाई के साथ ही पार्क में आवश्यक कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
          मनपा आयुक्त डा शर्मा ने अब फिर से प्रभाग समिति निहाय सफाई कार्यों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सोमवार को उनके निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर सेविका स्नेहा आंब्रे, आशादेवी शेरबहादुर सिंह, पूर्व नगर सेवक मुकेश मोकाशी, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, नगर अभियंता प्रशांत सोनाग्रा, उपायुक्त मनीष जोशी, दिनेश तायड़े और अनघा कदम, अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, सहायक आयुक्त सचिन बोरसे, संबंधित प्रभाग समिति के कार्यकारी अभियंता, उप अभियंता एवं अन्य मनपा अधिकारी उपस्थित थे।
             इस निरीक्षण दौरे में आयुक्त ने स्व. प्रमोद महाजन नेचर पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में पानी पोई की स्थापना के साथ ही पार्क के प्रवेश द्वार के पास बिजली के पोल का स्थान परिवर्तन, आवश्यकता अनुसार बिजली की व्यवस्था, मानसून के मौसम में कोठारी परिसर में बड़ी मात्रा वर्षा जल जमाव को रोकने के उपाय करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।
          साथ ही उन्होंने डा काशिनाथ घाणेकर नाट्यगृह के सामने स्थित पुलिस चौकी के लिए वैकल्पिक स्थान तलाश कर थाने को स्थानांतरित करने के साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुलसीधाम में सड़क चौड़ीकरण, बायोमेट्रिक, कृष्णा नगर में सड़क का काम पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar

ठाणे में ट्रैफिक जाम की समस्या सुलझाने के लिए दापचारी में पार्किंग – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

मोटोरोला ने मोटो जी32 के शानदार रोज़ गोल्ड और सैटिन मरून वैरिएंट्स पेश किए

Aman Samachar

राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए प्रमाणन प्राप्त किया

Aman Samachar

सिडबी और शोरील स्टार्ट अप उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एंड टू एंड प्लेटफॉर्म विकसित करने एक साथ आए

Aman Samachar

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin
error: Content is protected !!