Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आजादी का अमृत महोत्सव-आइकॉनिक वीक मनाया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि बैंक ने वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के समन्वय में ‘आजादी का अमृत महोत्सव – आइकॉनिक वीक’ मनाया. भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बैंक ने देश में चुनिंदा 75 शाखाओं में आउटरीच कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया.              आजादी का अमृत महोत्सव– आइकॉनिक वीक समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ शुरू हुआ. बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कर्मचारियों, ग्राहकों और आम जनता के बीच कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए विभिन्न शहरों में व्यवस्था की.

        आइकॉनिक वीक के दौरान, बैंक ने 75 शाखाओं में विभिन्न आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जो ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी और सुरक्षित बैंकिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित रहीं. वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ने एसएलबीसी के संयोजन वाले राज्यों यानी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में व्यापक जिला स्तरीय क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम भी आयोजित किए, जिसमें ग्राहकों को उपलब्ध विभिन्न ऋण सुविधाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों का नामांकन, लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपने आदि के बारे में जानकारी दी गई.

        इस अवसर पर बोलते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री संजीव चड्ढा ने कहा, “भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में एक महत्वपूर्ण स्थिति में है. पिछले 75 वर्षों में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है. यदि हम भविष्य की ओर देखते हैं, आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसी पहल है जो न केवल देश ने अब तक जो हासिल किया है उसे मनाने का अवसर है, बल्कि यह हमें कल के भारत के निर्माण में भी सहायक है. एक मजबूत भारत के लिए एक मजबूत वित्तीय क्षेत्र की जरूरत है और बैंक ऑफ़ बड़ौदा देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उत्साहित है. इस अवसर पर बैंक ने देश भर में 10,000 पौधे भी लगाए.

संबंधित पोस्ट

जल्द ही स्मार्ट ई-बसें एसटी बेड़े में शामिल होंगी – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

ईटन इंडिया ने साल 2021 के अंत तक 700 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना बनाई

Aman Samachar

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आन्दोलन करना होगा , आन्दोलन से ही युवा नेता तैयार होते हैं  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

वोक्हार्ट अस्पताल की एक पहल “बी अ सांता”

Aman Samachar

अनाधिकृत निर्माण व फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने की कार्रवाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!