Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

 मान्धाता में होगा सामुदायिक शौचालय का निर्माण ,कुलदीप यादव ने की थी मांग 

प्रतापगढ़ [ ब्यूरो चीफ सुरेश महाराज ] मान्धाता क्षेत्र के समाजसेवी कुलदीप यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मान्धाता बाजार में सामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग की थी, कुलदीप यादव का कहना है कि मान्धाता बाजार तेजी से विकास कर रहीं हैं हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है जिसमें महिलाओं और बुजुर्ग, बच्चे भी होते हैं मान्धाता बाजार में सामुदायिक शौचालय न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कुलदीप यादव ने कहा कि शासन स्तर से लगभग आठ माह पूर्व ही सामुदायिक शौचालय के लिए नगर पंचायत को शासन द्वारा भेज दिया गया है .
            नगर पंचायत मान्धाता बाजार में सामुदायिक शौचालय निर्माण करवाने में हीलाहवाली कर रहा है, समाजसेवी कुलदीप यादव की शिकायत पर नगर पंचायत मान्धाता ने बताया कि सिंगल बिड होने के कारण इससे पूर्व निविदा प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी थी, इसके बाद लोकसभा चुनाव आचार संहिता और फिर भूमि विवाद के चलते निविदा प्रक्रिया जारी नहीं हो सकी , मान्धाता नगर पंचायत ने बताया कि अब पुनः निविदा आमंत्रित किया गया है जल्द ही सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू हो सकता है , सामुदायिक शौचालय की मांग को लेकर समाजसेवी कुलदीप यादव लंबे समय से प्रयासरत थे और संबंधित विभाग में पत्र व्यवहार कर रहे थे, कुलदीप यादव के प्रयास से जल्द ही मान्धाता बाजार में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है .

संबंधित पोस्ट

सिडबी और ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा एमएसएमई  परितंत्र  के विकास पर राष्ट्रीय स्तर की ज्ञानशाला का आयोजन

Aman Samachar

कमर्शियल रेट पर बिजली बिल प्राइमरी स्कूलों पर बोझ – संजय केलकर 

Aman Samachar

डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किराए पर दिवा से बाहर भूखंड की तलाश 

Aman Samachar

सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने असम राइफल्स के साथ एमओयू किया साइन

Aman Samachar

 होली के दौरान आपकी त्वचा और बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाएं – डॉ श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

वार्ड लेवल एनक्रोचमेंट कंट्रोल डिपार्टमेंट में 116 कर्मचारियों का ट्रांसफर

Aman Samachar
error: Content is protected !!