Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 डॉ जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, लैपटॉप व महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित

ठाणे ( युनिस खान ) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के राष्ट्रीय महासचिव और मुंब्रा कलवा विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र से विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिन पर मुंब्रा में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ठाणे शहर से लेकर मुंब्रा तक पूरा शहर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए होर्डिंग्स और बैनरों से पाट दिया गया।
        मुंब्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और स्थानीय अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने कई सामाजिक कल्याणकारी कार्य किए। यहां दिव्यांगों को 6 व्हीलचेयर, 40 बैसाखियां, संकटग्रस्त महिलाओं को 7 सिलाई मशीनें, 2,000 , 2,000 कंपास बॉक्स, 2,000 स्कूल बैग तथा 12वीं व 10वीं के तीन विद्यार्थियों को कंप्यूटर व लैपटॉप, 10 अन्य टॉपरों को मोबाइल फोन, 300 गरीब व अनाथ विद्यार्थियों को 3,000 रुपये का चेक , 40 महिलाओं को ड्रेस, राशन वितरित किया गया। मुफ्त दंत जांच व उपचार, राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दुरुस्ती कार्य किया गया। इसके अलावा शहर के शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े 7 लोगों को विधायक डॉ आव्हाड ने सम्मानित किया, जिनमें बीडीआईटी चेयरमैन शमीम अख्तर, डॉ. असदुल्लाह खान, पटेल उर्दू हाई स्कूल के ईओ उस्मानी सैखानी और सेवानिवृत्त शिक्षक इसराइल खान, सेवानिवृत्त शिक्षक सैयद जाहिद अली, हकीम अजमल खान अस्पताल की मेडिकल इंचार्ज डॉ. शर्मीन डेंगा और दिव्यांगों की सेवा करने वाले मुहम्मद यूसुफ फारुक खान समेत अन्य शामिल हैं। इसके अलावा दो शायर आलम नतामी और हाशिम फिरोजाबादी ने डॉ आव्हाड के जन्मदिन पर अपनी कविताएं सुनाईं। इसके साथ ही उनके जन्मदिन पर फिल्मी अंदाज में दो गाने बनाए गए, जिसमें शमीम खान के साथ उनके वीडियो और फोटो फिल्माए गए है। जिसमें कहा गया कि जितेंद्र आव्हाड गरीबों और अल्पसंख्यकों की आवाज हैं मैं जन्मदिन मनाने में विश्वास नहीं रखता, इसलिए मैं उस दिन कार्यकर्ताओं को केक और आतिशबाजी करने से मना करता हूं। उस दिन किए गए कल्याणकारी कार्यों को लोगों की दुआएं मिलती हैं। मैं यही चाहता हूं और बुरे वक्त में यही हमेशा मेरे काम आता है।
        वहीं स्थानीय अध्यक्ष शमीम खान ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हम अपने नेता का जन्मदिन इसी सादगी भरे अंदाज में मनाते आ रहे हैं, शैक्षणिक और चिकित्सा सेवा करने वालों को प्रोत्साहित करते हैं, गरीबों की मदद करते हैं और छात्रों को प्रोत्साहन और पुरस्कार देते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ  आव्हाड के प्रति लोगों बहुत प्रेम जिसका कारण लोग सुबह से ही उनके लिए बैठे हैं। पिछले चुनावों में भी हमने देखा कि लोगों ने बहुत प्रभावशाली वोटों से उनके प्रति अपना प्यार जताया था। इस दौरान एमआईएम से पूर्व नगरसेवक असलम अंसारी और कई पार्टियों के कार्यकर्ता डॉ  आव्हाड के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथी शोएब खान, इम्तियाज खान,  मौलाना अजहर सिद्दीकी, मुफ्ती अशरफ, जावेद मेडकल, बबलू समनान, पूर्व नगरसेवक साजिद अंसारी, नफीस अंसारी, हीरा पाटिल, बलीराम टकले, गणेश मुंडे, आरिफ इराकी, अयाज बबलू, सोनू हाशमी, रफी मुल्ला, हंगामा आजमी, हाजी इशाक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में बना सामूहिक राजस्थानी घूमर नृत्य का नया कीर्तिमान

Aman Samachar

झूठे मुकदमे दर्ज करने के बजाय हमें जनरल डायर की तरह हमें गोली मार देनी चाहिए – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

चॉकलेट का झांसा देकर मतिमंद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Aman Samachar

डॉ. घाणेकर रंगमंच की टिकट खिड़की खुलने से पूर्व ही प्रथम दो या तीन पंक्ति रहती है ‘बुक’ 

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में जश्ने आजादी के अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला स्पर्धा का आयोजन

Aman Samachar

सुधागढ़ तालुका रहवासी सेवा संघ और टाटा कैपिटल की ओर से दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर-वॉकर वितरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!