Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मेवा संस्था के हाफ़िज़ आरिफ़ अंसारी अध्यक्ष, आफताब शेख महासचिव निर्वाचित

ठाणे ( युनिस खान ) मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (मेवा) राबोड़ी की 25वीं वार्षिक बैठक अंजुमन-ए-खानदेश कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से संस्था की नई प्रबंध कार्यकारिणी व सलाहकार समिति का गठन किया गया।
      नवगठित कार्यकारिणी में हाफ़िज़ मोहम्मद आरिफ़ अंसारी को लगातार छठी बार अध्यक्ष चुना गया, जबकि आफताब शेख को दूसरी बार महासचिव और अब्दुस सईद शेख को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इस्माइल नेरेकर, हमीदुल्लाह शेख और मकसूद बापे का चयन किया गया। वहीं, शौकत शेख, अकरम खान और ज़मीर अहमद सिद्दीकी को उप महासचिव नियुक्त किया गया।
    प्रबंध परिषद में सय्यद अब्बास अली, अज़मत जमाल आज़मी, फारूक पटेल, फारूक खत्री, सय्यद उस्मान पीर, जमील मुनीर खान, मुस्तफा खान, अब्दुर रहीम शेख, सरफराज शेख और मोहम्मद अदनान शेख शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में मोहम्मद इकबाल शेख, शहाबुद्दीन शेख, तोहिद तहसीलदार, डॉ. मुश्ताक सय्यद, अज़ीम अयाज़ुद्दीन शेख, इमरान अमानुल्ला मुल्ला और अरशद सिद्दीकी के नाम उल्लेखनीय हैं। सलाहकार समिति के लिए अजमईन अहमद शेख, कबीरुद्दीन शेख, डॉ. असद मन्यार और अल्ताफ घावते का चयन किया गया।
      मेवा की स्थापना वर्ष 1997 में राबोड़ी की दस प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न विचारधाराओं से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों को एक मंच पर लाकर की गई थी। इस समावेशी विचारधारा ने संस्था को “संस्थाओं की संस्था” का स्वरूप प्रदान किया और मेवा को न केवल ठाणे बल्कि पूरे महाराष्ट्र में एक विशिष्ट और प्रतिष्ठित पहचान दिलाई।
संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में मेवा हर वर्ष गडकरी रंगायतन सभागार में शिक्षाविद् डॉ. मुबारक कापड़ी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक शिविर का आयोजन करती है, जिससे हजार से अधिक एसएससी छात्र-छात्राओं को लाभ मिलता है।
     चिकित्सा क्षेत्र में “मेवा मेडिकल सेंटर” के माध्यम से दंत चिकित्सा, नेत्र रोग, स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी आदि के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराती है। इसके अलावा संस्था द्वारा मेवा पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। संस्था की नई कार्यकारिणी ने पूर्ववर्ती सेवाओं को और अधिक विस्तार देने तथा नई पीढ़ी के मार्गदर्शन एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

संबंधित पोस्ट

चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की माँग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

भिवंडी रज़ा अकादमी की ओर से प्रतीकात्मक जुलुस निकाल कर मनाया ईद ए मीलादुन्नबी का त्यौहार

Aman Samachar

यूनियन बैंक के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य शिविर सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

शिवसेना में रहकर एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनते तो पूरे ठाणे में दिवाली मनाई जाती – संजय घडीगांवकर

Aman Samachar

भारत बंद के समर्थन में गांधीगिरी के मार्ग से कांग्रेस ने दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की

Aman Samachar

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आज से मोबाईल टीकाकरण शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!