Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बी.एम.सी. को मानसिक स्वास्थ्य के संदेशों वाले 8500 मास्क किए भेंट 

मुंबई [ युनिस खान ] मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित चर्चा को एक सामान्य रूप प्रदान करने और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करने के महत्व पर जागरूकता पैदा करने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बी.एम.सी. को 8500 मास्क दान कर रही है।

                 इन मास्कों का बी.एम.सी. के स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टरों, व्यावहारिक तौर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं, संस्थागत क्वारंटाइन के कार्यकर्ताओं, हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं को वितरित करने हेतु उपयोग किया जायेगा। हरेक मास्क पर मानसिक बीमारी की रोकथाम का एक संदेश होगा, जो साथ-साथ मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों को अपनी स्थिति के बारे में बोलने के लिए प्रोत्साहित करने का काम भी करेगा।

               बी.एम.सी. न केवल शहर को स्वच्छ बनाने और इसे रहने के योग्य रखकर बल्कि इस महामारी के दौरान जन स्वास्थ्य के आधारभूत ढाँचे को व्यवस्थित करने वाले उत्प्रेरक की भूमिका निभाकर हमेशा सबसे आगे रही है और इस शहर की रक्षा की है। ऐसा करना उन्हें कोविड-19 के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाता है। अतः, यही सही है कि हम इस तरह के प्रयासों के ज़रिए उन्हें सहयोग प्रदान करें।

                  फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की मुख्य विपणन अधिकारी, रुचिका वर्मा ने बताया, “एक ज़िम्मेदार बीमा कंपनी और किसी उद्देश्य के साथ काम करने वाले ब्रांड के तौर पर, हम अपने नागरिकों को शिक्षित करने और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने की दिशा में विचारों को प्रेरित करने वाले अभियान तैयार करने  में सबसे आगे रही है।   पिछले दो वर्षों के दौरान, हमारे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने अपने ख़ुद के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दाँव पर लगाते हुए, लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाली हुई है।         मास्क दान करने के माध्यम से, हम बी.एम.सी. कार्यकर्ताओं को उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता भी पैदा करना चाहते हैं। इस महामारी ने अगर हमें कोई बात सिखाई है, तो वह है सहानुभूति व्यक्त करने और उन लोगों को सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है जो हमारे आस–पास के माहौल का एक अहम हिस्सा होते हैं।

संबंधित पोस्ट

चोरी की मोटरसाइकिल विक्री करने आये दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

33 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भूमिपूजन व उद्घाटन 

Aman Samachar

व्यापारी व नागरिक कचरा फेकने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करें – प्रतिभा पाटिल

Aman Samachar

दारुल उलूम गरीब नवाज अशरफिया मुंब्रा में दावते इफ्तार और इस्जतेमाई दुआ की गयी 

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने मोटियर्स बाउडौइन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Aman Samachar

भिवंडी में कम से कम 50 हजार ग्राहकों को विशेष ऋण माफी योजना का मिलेगा लाभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!