Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्लस्टर योजना के लिए मनपा और महाप्रीत के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

ठाणे [ इमरान खान ] एशिया की सबसे बड़ी, महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक क्लस्टर विकास योजना ठाणे में साकार रही है।  इस योजना के पहले चरण का काम किसन नगर में शुरू हो गया है। ठाणे मनपा ने बुधवार को एक सरकारी निकाय, महात्मा फुले रिन्यूएबल एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (महाप्रीत) के साथ पहले चरण में टेकाडी बंगला, हजूरी और किसन नगर क्लस्टर के हिस्से को विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

   मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर और महाप्रीत के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बिपिन श्रीमाली ने हस्ताक्षर किए। अनाधिकृत एवं अनधिकृत खतरनाक इमारतों का सामूहिक रूप से पुनर्विकास करने के लिए क्लस्टर योजना लागू की गयी है।  उस नियम के अनुसार अब तक ठाणे मनपा द्वारा कुल 45 शहरी पुनरुद्धार योजनाएं (यूआरपी) अधिसूचित की गई हैं।  कुल अधिसूचित 45 क्लस्टरों में से छह क्लस्टरों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें किसन नगर  ,कोपरी, राबोडी, -लोकमान्य नगर, हजुरी, टेकड़ी बंगला शामिल है। नागरिक पुनरुद्धार 1 और 2 को सरकारी कंपनी सिडको के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

       अनधिकृत इमारतों के साथ कॉलोनी की संयुक्त पुनर्विकास परियोजना लाभार्थी के लिए निःशुल्क 323 वर्ग फुट का मालिकी अधिकार का घर , प्रत्येक सेक्टर में उत्सवों, धार्मिक आयोजनों, सामाजिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान, प्रत्येक सेक्टर में पुस्तकालय, व्यायामशाला, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक केंद्र का प्रावधान, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्र के साथ महिला सशक्तिकरण केंद्र, विस्तृत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें और परिवहन सुविधाओं, जल आपूर्ति, सीवेज और जल निकासी, कचरा प्रबंधन, अच्छी तरह से सुसज्जित स्वास्थ्य, शैक्षिक, खेल, मनोरंजन, पार्क, पार्किंग, बाजार आदि सहित बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। इस टाउनशिप का निर्माण प्रसिद्ध वास्तुकार हाफिज कॉन्ट्रैक्टर के डिजाइन के अनुसार किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

क्लस्टर योजना लागू करते समय 170 एकड़ दस हिस्सों में क्रियान्वित की जाए – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

हमारी पार्टी की शिक्षा है नए कार्यकर्ता, नेता बनाना; हम यही करेंगे – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

13 मार्च 2022 को मुम्बई में होगा ग्रीन सिने अवॉर्ड का आयोजन

Aman Samachar

मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी पद पर कनिष्ठ डॉक्टर की नियुक्ति से आरोग्य यंत्रणा चरमराई

Aman Samachar

मध्य रेल की 5वीं-6वीं रेल रेल लाईन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथो होगा

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सैनी हैवी इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!