Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा शरदचंद्र पवार गुट ने किया संग्राम जगताप के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

ठाणे ( यूनिस खान )  एनसीपी-शरद चंद्र पवार के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राबोडी पुलिस थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अजित पवार गुट के विधायक संग्राम जगताप पर कथित तौर पर धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की।
आरोप है कि विधायक संग्राम जगताप ने करमाला में एक जन आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था, “दिवाली का सामान केवल हिंदुओं की दुकानों से खरीदें।” इस बयान के व्यापक प्रभाव पड़े हैं। हालाँकि, अजित पवार ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह मार्च एनसीपी-शरद चंद्र पवार पार्टी द्वारा आयोजित किया गया जो राबोडी के मुख्य चौक से शुरू हुआ। संग्राम जगताप पर मामला दर्ज किया जाए, धार्मिक नफरत, हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई के बीच नफरत फैलाना बंद करें; सैकड़ों हिंदू और मुस्लिम ‘हम सब हैं भाई-भाई’ संदेश लिखी तख्तियाँ लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए थे। मार्च करने वालों के प्रतिनिधिमंडल ने राबोडी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक चव्हाण से मुलाकात की कर संग्राम जगताप पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 353(2), 299 के तहत मामला दर्ज करने की माँग की।

        मनोज प्रधान ने कहा कि संग्राम जगताप का बयान न केवल धार्मिक विद्वेष फैला रहा है, बल्कि अजित पवार को भी चुनौती दे रहा है। अजित पवार के गुट का एक विधायक, जो शिव, फुले, शाहू और अंबेडकर के समतावादी विचारों की बात करता है, सामाजिक संघर्ष पैदा कर रहा है। इसका मतलब है कि जगताप अजित पवार गुट की विचारधारा को स्वीकार नहीं करता। मुझे यह भी संदेह है कि अजित पवार ने कार्रवाई करने के बजाय नोटिस दिया होगा। इस मार्च के अवसर पर, हम गृह मंत्री से माँग करते हैं कि अगर संग्राम जगताप जैसे लोगों को रोका नहीं गया, तो महाराष्ट्र में दंगे भड़क सकते हैं। इसलिए, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

       कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटिल, प्रदेश प्रवक्ता रचना वैद्य, मोज़म खान, युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कदम, छात्र अध्यक्ष राहुल पाटिल, महासचिव राजेश जगननाथ साटम, राजू चपले, जतिन कोठारे, मकसूद खान, जयेश पाटिल, राहुल पाटिल, शिवा कालू सिंह, धर्मेंद्र अस्थाना, कैलास सुरकर, प्रवीण सिंह, हीराम गंगावासे, हरिचंद्र पंडित, अविनाश खंडारे, सईद इकबाल शेख, महेंद्र पवार, दिगंबर गरुड़, क्रिनाल वाघ, नईम खान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

जिजाऊ की समाज सेवा से प्रेरित हज़ारों स्टूडेंट्स ने गुरु पूर्णिमा पर नीलेश भगवान सांबरे को दी शुभकामनाएं 

Aman Samachar

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल योग के लिए डिजिटल माध्यम से जागरूकता फैलाई

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने को-लेंडिंग व्यवसाय के लिए पैसा लो डिजिटल और वैदिका कैपिटल के साथ किया समझौता

Aman Samachar

आरटीई प्रवेश की अवधि 3 जून 2022 तक बढ़ी – शिक्षा अधिकारी 

Aman Samachar

 यूनानी डाॅक्टरों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोग्रीन रेवलूशन मुहिम के तहत कामगार हॉस्पिटल में वृक्षारोपण

Aman Samachar
error: Content is protected !!