Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में “वाचन प्रेरणा दिवस”

ठाणे ( यूनिस खान ) भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं मिजाइल मैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को “वाचन प्रेरणा दिवस” ​​के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना,पुस्तकों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना, प्रोत्साहित करना और जागरूकता पैदा करना है।
        “वाचन प्रेरणा दिवस” ​​के अवसर पर रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में छात्रों को अध्यन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शमीम इकबाल मोमिन ने छात्रों को गहन अध्ययन के महत्व पर एक शानदार भाषण प्रस्तुत किया। छात्रों को उपहार स्वरूप पुस्तकें वितरित की गईं और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ने का महत्व समझाते हुए अपनी-अपनी कक्षाओं में पुस्तकें पढ़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रधानाध्यापक मुखलिस मदू,पुस्तकालयाध्यक्ष सलीम अख्तर,अयूब शेख, हसनैन अंसारी, फैज फकीह, शाकिर शेख ,एजाज हाशमी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

संबंधित पोस्ट

नफरत का मुकाबला मोहब्बत और सहनशीलता से ही किया जाए –  तारिक़ अनवर

Aman Samachar

पीएनबी ने रक्षक प्लस योजना के लिए फिर जीता भारतीय सेना का भरोसा

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक अकाउंट एग्रीगेटर ईकोसिस्टम का अंग बना

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाणे से नई क्रांति पैदा करेगी , मुंबई जाते समय मैं भी ध्यान दूंगा  – अजीत पवार 

Aman Samachar

 ज्यादा आँसू बनने और नलिकाओं में रुकावट ही आँखों से पानी आने की सबसे बड़ी वजह- डॉ. निता शाह

Aman Samachar

फर्जी कागजात के सहारे प्रॉपर्टी बिक्री मामले में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!