Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समतोल फ़ौंडेशन की से ओर एसटी कर्मचारियों के लिए मुफ्त टिफिन भोजन की सेवा शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में सेवा देने वाले एसटी कर्मचारियों मुफ्त समतोल आहार भोजन टिफिन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए विधायक केलकर ने कहा की 50 कर्मचारिओं के लिए व्यवस्था की गयी है।इसके पहले संस्था की ओर सिविल अस्पताल के डाक्टर , नर्स व कर्मचारियों को मुफ्त भोजन व एनर्जी ड्रिंक का प्रबंध कराया है।

            उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ ही रहा है जिससे आवश्यक सेवा के कर्मचारियों को भोजन की असुविधा होती है। सुबह जल्दी घर से बाहर निकने के चलते खाने का डब्बा लाना संभव नहीं होने से उन्हें खाने की समस्या होती है। ठाणे एसटी के चालक ,  वाहक व कर्मचारियों को को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए समतोल सेवा फ़ौंडेशन सामाजिक संस्था के माध्यम से अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए मुफ्त टिफिन सेवा शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आज 50 पंजीकृत कर्मचारियों को सेवा मुहैया कराया है। विधायक केलकर ने कहा की कोरोना काल में अनेक लोगों को खाने पीने की समस्या के बावजूद वे अपनी सेवा देने में लगे रहे हैं। कोरोना योद्धा के रूप में लोग काम करते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए समतोल फ़ौंडेशन की ओर टिफिन सेवा शुरू किया है। कोरोना काल में निष्ठा से अपनी जान की परवाह न कर लोगों को सेवा देने वाले कोरोना योद्धाओं के पीछे पूरा समाज खड़ा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में आवश्यक सेवा के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। समतोल फ़ौंडेशन के अध्यक्ष विजय जाधव क मार्गदर्शन शुरू किये गए मुफ्त टिफिन भोजन योजना की एसटी कर्मचारियों ने सराहना किया। इससे पहले भी विधायक केलकर के मार्गदर्शन में समतोल फ़ौंडेशन की ओर से सिविल अस्पताल के डाक्टर्स , नर्स व कर्मचारियों के लिए भोजन व एनर्जी ड्रिंक की व्यवस्था कराया है। महामार्ग पर ट्रक चालकों को भोजन की व्यवस्था कराया है।  आज खोपट एसटी डिपो के अधिकारीयों व कर्मचारियों के लिए मुफ्त टिफिन भोजन की सेवा शुरू किया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा आम चुनाव के लिए 47 प्राभागों के आरक्षण की निकलेगी लाटरी मंगलवार को

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश से आये ग्राम प्रधान का गंगासागर पुत्र असोसिएशन ने किया सत्कार

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को लेकर लोगों को ध्यान में रखकर कम करें – रंजीत यादव

Aman Samachar

पुलिस के अत्याधुनिक ‘प्रहरी’ इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कमांड सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

डॉयट्स ने भारत के अग्रणी कृषि समूह टैफे मोटर्स के साथ सहयोग पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

कोविड अस्पताल में डेढ़ लाख लेकर मरीज को भर्ती करने का मामला, महापौर से दिया जांच का आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!